Spread the love

हेंसल में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए रखा सावित्री व्रत।वट वृक्ष की परिक्रमा व पूजा अर्चना की।

Advertisements

राजनगर(रिपोर्ट – रवि कांत गोप) :- राजनगर के विभिन्न स्थानों में शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री की पूजा अर्चना की। वहीं हेंसल में वट सावित्री व्रत सैकड़ों महिलाओं ने एक साथ किया।इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं निर्जला उपवास रख वट (बरगद) पेड़ के नीचे पूजा अर्चना के लिए इकट्ठा हुईं। पुजारी से वट सावित्री की कथा सुनी।इस मौके पर पुजारी ने बताया कि वट पेड़ के नीचे सावित्री, सत्यवान और यमराज की पूजा करने से पति की आयु लंबी होती है। मान्यता है कि वटवृक्ष के नीचे सावित्री ने यमराज के चुंगल से अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी।यही कारण है।कि सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष के नीचे सावित्री व्रत करती है।जिसके बाद सभी महिलाएं एक दूसरे के माथे में सिंदूर लगाती है।
मौके पर सुहागिन महिलाओं ने पूजा अर्चना कर वट पेड़ की परिक्रमा कर रक्षासूत्र बांधा। साथ ही घर जाकर अपने पति के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
प्रखंड क्षेत्र के राजनगर, बिक्रमपुर ,डुमरडीहा, हेंसल, कालाझरना, सिजुलता, बीकुटुंग, महेशकुदर, बरेही समेत कई गांवों में सुहागिन महिलाओं ने पुजा अर्चना की।

Advertisements

You missed