Spread the love

स्वर्गीय धर्मा मुर्मु के श्राद्धकर्म में राजनगर पहुंचे मंत्री चंपई सोरेन।
तीन वर्षों की उपलब्धि को गिनाते हुए कहा: इन तीन वर्षों में हेमंत सोरेन सरकार ने आपदा को अवसर में बदल कर झारखंड का विकास किया है।जो अविश्वसनीय है।इसलिए विपक्ष बौखलाई है।

राजनगर :शुक्रवार को झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन अपने बेहद करीबी झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रहे स्व.धर्मा मुर्मु के श्राद्धकर्म में उनके आवास गामदेसाई पहुँचे।और उनके परिवारों को सांत्वना देने के पश्चात पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की।जिसमे उन्होंने झारखंड में गठबंधन सरकार के तीन साल पूरा होने पर क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दी।साथ ही इन तीन वर्ष में हेमंत सोरेन सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया।कहा :तीन वर्षों में जिस प्रकार हमारी सरकार ने कार्य कर के दिखाया है।वो अविश्वसनीय है।हेमंत सोरेन सरकार ने आपदा को अवसर में बदल कर झारखंड का विकास किया है।और यही कारण है कि विपक्षी के पास कोई मुद्दा बचा नही है।इसलिए विपक्षी बौखलाई है।कहा : दो वर्ष कोरोना काल में गुजर गया।लेकिन हमारी हेमंत सोरेन की सरकार ने धैर्य नही खोया और सतर्कता और सहजता के साथ इस विषम परिस्थिति से झारखंडियों को सुरक्षित रखने का कार्य किया।यहां तक कि जिसने कभी हवाई जहाज में सफर करने का सपना भी नही देखा, वैसे गरीब मजदूरों जो दूसरे राज्य में फस गए थे।उन्हें हवाई जहाज से वापस लाने का कार्य किया।
दो वर्ष कोरोना काल बीत जाने के बाद हमारी सरकार ने एक से बढ़ कर एक ऐसे कार्य किये जो आज तक बीजेपी सरकार कभी नही कर पाई थी।हमने सरकार आपके द्वार के माध्यम से पदाधिकारियों को जनता के पास पंहुचा कर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया।पेंशन के लिए असहाय ,वृद्ध,विधवा जो पहले ब्लॉक और अंचल के चक्कर लगाते थे।उन्हें हमारी सरकार ने उनके घर तक जा जा कर पेंशन दिलाने का कार्य किया।वहीं अत्यंत सुदूरवर्ती गांव को भी शहर से जोड़ने के लिए सड़कें बनवाई,किसानों के खेत मे बारह महीने पानी पहुचाने के लिए डैम से पाईप लाइन की व्यवस्था की।ताकि किसानों के खेत मे पानी का अभाव कभी ना हो।स्वास्थ्य विभाग में भी कई सुधार किये गए।जैसे सराईकेला सदर में ईलाज के लिए अतिरिक्त 100 बेड और साथ ही साथ आईसीयू की व्यवस्था करवाई।अनुसूचित जन जाति के गरीब बच्चों के अच्छी शिक्षा के लिए एकलव्य जैसे स्कूलों का निर्माण कराया, और आने वाले दिनों में ओबीसी के बच्चों के लिए भी सरकार जल्द एकलव्य की तरह स्कूल की व्यवस्था करने जा रही है।
आने वाले दिनों में निजी स्कूलों के तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी सारी सुविधाएं उपलब्ध होगी।
झारखंडियों की कई वर्षों की मांग 1932 आधारित स्थानीय नीति को भी हमारी सरकार ने केबीनेट में मंजूरी दे दी है।
जो पिछली सरकार ने इतने वर्षों में नही कर पाई वो हमारी गठबंधन की हेमंत सोरेन सरकार ने तीन वर्षों में कर दिखाया।अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है।इसलिए विपक्षी बौखलाई हुई है।
वहीं स्व. धर्मा मुर्मु के श्राद्धकर्म में मंत्री चम्पई सोरेन के साथ झामुमो केंद्रीय पिटोवास प्रधान,हीरालाल सतपति,नींबू महाकुड़,शिबू सरक, सुनाराम टुडु,सुंदर मोहन हेम्ब्रम,विजय पूर्ति,करमु पान, घसिया दास, राकेश सतपति, बुधेस्वर सोरेन,तथा कई संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं पंचायत के मुखिया गण उपस्थित थे।

 

Advertisements

You missed