Advertisements
Spread the love

हुल दिवस की पूर्व संध्या राजनगर में दिशोम जाहेर गढ़ समिति की तैयारी हुई पूरी।

Advertisements

राजनगर : 30 जून को हुल दिवस है।जिसको लेकर राजनगर में आदिवासी दिशोम जाहेर गढ़ विकास समिति के अध्यक्ष बीजू बास्के के नेतृत्व में सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर पेंटिंग, स्थल की साफ सफाई एवं आयोजन को सफल बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।वहीं हुल दिवस की पूर्व संध्या दिशोम जाहेरगड़ समिति के सदस्यों ने स्थल का जायजा लिया।
बताया जा रहा है हुल दिवस पर राजनगर में बड़े नेताओं का आगमन भी होगा।जिसको लेकर तैयारी और जोर सोर से की जा रही है।
बताया जा रहा है केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री चम्पई सोरने एवं सिंहभूम सांसद श्रीमती गीता कोड़ा का भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
वहीं हुल दिवस पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के राजनगर आने की सूचना पाकर पूर्व संध्या भाजपाइयों ने भी स्थल निरीक्षण किया।

You missed