
प्रखंड विकास पदाधिकारी के आदेश पर लगातार तीन दिनों से प्रखंड क्षेत्र में जंग लगे सभी सोलर जलमिनरों की मरम्मती कार्य है जारी
राजनगर प्रखंड के लखिपुर गांव में कुछ दिन पहले एक सोलर जलमीनार धरासाई हो गया था।जिसमे एक महिला घायल हो गई थी।इस पर संज्ञान लेते हुए तीन दिन पहले प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह ने सोलर पंप एजंसी को प्रखंड क्षेत्र में लगे सभी जजर्र सोलर पंप की मरम्मती का आदेश दिया।जिसके आदेश पर वैसे सोलर जलमीनार जो मुखिया फंड से लगाया गया है,और जो अति जर्जर अवस्था मे है।उन सब सोलर जलमीनारों की मरम्मती किया जा रहा है।वहीं सम्बंधित एजेंसी भी अपना कार्य बखूबी से करती नजर आ रही है।बता दें कि गारंटी तीन वर्ष की थी,जिसके बावजूद गारन्टी पार होने के बावजूद एजंसी सभी जर्जर सोलर जालमीनारों की मरम्मत करा रही है ,ताकि संभावित दुर्घटना से बचाया जा सके।वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों को भी जर्जर सोलर जलमीनारों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है।वहीं इस कार्य से ग्रामीण भी काफी खुश है।और प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सोलर जलमीनार एजेंसी का भी धन्यवाद व आभार प्रकट कर रहे है।

Related posts:

