Advertisements
Spread the love

बारिश से आई तबाही ने कई राजनगर में कई असहायों का छीना आशियाना। कई लोग हुए बेघर।

भाजपा नेता कार्तिकेश्वर महाकुड़ ने प्रशासन से की, जल्द पीएम आवास का लाभ देने की मांग।

राजनगर प्रखंड में 2 दिन पहले आई तेज आंधी व बारिश से जहां एक ओर राजनगर क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। वहीं कई असहायों का भी आशियाना भी छीन गया है।
वहीं राजनगर प्रखंड के बड़ा सिजुलता पंचायत अंतर्गत पाटा हेंसल में मुना धोबी नामक 65 वर्षीय बुजुर्ग का झोपड़ी नुमा मिट्टी का मकान पूरी तरह धस गया।जिसे इन दिनों हेंसल बाजार में यहां वहां रह कर दिन काटना पड़ रहा है।वहीं रात होते ही कभी मंदिर के नीचे, तो कभी किसी के दुकान के सामने रात गुजारनी पड़ रही है। हालांकि मुना धोबी के दो बेटे हैं लेकिन दोनों बेटों ने अपने पिता से मुंह मोड़ लिया। जिस कारण उन्हें यह दिन देखना पड़ रहा है। अब ऐसे में असहाय बुजुर्ग कहां जाए? कहां रहे ? और क्या करे ? अंततः दर-दर भटक कर जिंदगी गुजार रहे हैं। इसी प्रकार ऐदल पंचायत के हेंसल गांव में भी एक असहाय बुजुर्ग महिला अनु गोप जिसका अपना कोई नहीं है। 2 दिन पहले आई तेज बारिश ने उनका भी मिट्टी की झोपड़ी पूरी तरह धस गई ।वह भी पड़ोस के यहां रहने को विवश है। यहां तक की 5 महीने से वृद्धा पेंशन भी बंद हो चुकी है। खाने तक के लाले पड़ चुके हैं। इसी दौरान समाजसेवी सह भाजपा प्रखंड पूर्वी कमेटी के मीडिया प्रभारी कार्तिकेश्वर महाकुड़ ने दोनों की स्थिति का जायजा लिया। उनके प्रति संवेदना जताते हुए प्रशासन से अति शीघ्र पीएम आवास योजना का लाभ उक्त लाभुकों को देने की मांग की है।

क्या कहते हैं पीड़ित :-

मुना धोबी:- मेरे दो बेटे है।दोनो बेटों में कोई मुझे नही देखता।मेरी पत्नी का भी देहांत पिछले वर्ष हो चुका है।किसी प्रकार अपनी मिट्टी की झोपड़ी में दिन गुजार रहा था।बारिश ने वो मकान भी छीन लिया।अब मैं जाऊं तो जाऊं कहाँ।मजबूरन कभी मंदिर में तो कभी दुकानों के बाहर जिंदगी गुजार रहे है।

अनु गोप (पीड़ित महिला) :मै कई वर्षों से अकेली हूँ।पेंशन के सहारे जीवित हूँ।वो भी चार महीने से रुका हुआ है।और अब बारिश की वजह से मेरी झोपड़ी भी उजड़ गई है।मजबूरन पड़ोस के घर मे रहना पड़ रहा है।अब केवल प्रशासन से उम्मीद लगाए बैठी हूँ।

*कार्तिकेश्वर महाकुड़(भाजपा प्रखंड पूर्वी मिडिया प्रभारी)*:- दो दिन पहले आई तेज बारिश से कईयों का मकान छतिग्रस्त हो गया है।ऐसे में कई ऐसे असहाय भी है जिनका अपना कोई नही है।केवल एक झोपड़ी में किसी प्रकार अपना जीवन गुजर बसर कर रहे है।और इस आपदा में वो भी छीन गया है।ऐसे में हमारी केंद्र की सरकार पीएम आवास योजना के माध्यम से गरीबों को लाभ मिल रहा है।उसी लाभ के तहत हमारी मांग है इन पीड़ित परिवारों को भी प्रशासन जल्द लाभ पहुचाये

You missed

दुमका : कोयले के डंपिंग से नदी के पानी का रंग हुआ काला, सुध लेने वाले बेखबर…

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड डकैती दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

सरायकेला : पीएचडी कार्यालय में जल सहिया से ऑडिट के नाम पर पैसे की उगाई…