Advertisements
Spread the love

राजनगर में प्रशासनिक पदाधिकारीयों द्वारा निर्धारित समय अनुसार झंडोतोलन  कार्यक्रम समपन्न हुआ।

Advertisements

राजनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन अपने निर्धारित समय अनुसार 8:30 पर हुआ ।वहीं प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख श्रीमती ओलिभ ग्रेस कुल्लू के द्वारा झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न हुआ । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगन्नाथ हेम्ब्रम के द्वारा झंडोत्तोलन 8:50 में किया गया।जिसके बाद राजनगर थाना में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में सभी विभाग के पदाधिकारी ,जन प्रतिनिधि एवं आम जनता भी उपस्थित थे।बता दें कि राजनगर थाना को दुल्हन की तरह सजाया गया था।जो आकर्षण का केंद्र बना रहा।जहाँ थाना प्रभारी चंदन कुमार ने झंडोत्तोलन कर पुलिस कर्मियों ने झंडे को सलामी दी।जिसके बाद झंडोत्तोलन राजनगर बीआरसी में किया गया।बता दें कि इस बार कई वर्षों बाद बीआरसी में भी झंडोत्तोलन किया गया। बीआरसी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती वसुंदरा दास ने झंडोत्तोलन किया।जिसके बाद सभी पदाधिकारी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पहुंचे।जहां कस्तूरबा की वार्डेन सरिता महतो ने झंडोत्तोलन किया।स्कूली छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।जहां छात्रओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य ,गान एवं विभिन्न प्रकार के कला प्रस्तुत किया।इसी दौरान कस्तूरबा विद्यालय से मैट्रिक परीक्षा की स्कूल टॉपर राखी मार्डी को प्रखंड प्रमुख ओलिभ ग्रेस कुल्लू के हाथों कप देकर पुरुस्कृत व सम्मानित किया।वहीं आजादी के अमृत महोत्सव पर खादी ग्राम उद्योग राजनगर श्यामनगर में भी झंडोत्तोलन कार्यक्रम किया गया।जहाँ प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह ने झंडोत्तोलन कर झंडोत्तोलन कार्यक्रम समपन्न हुआ। झंडोत्तोलन कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख ओलिभ ग्रेस कुल्लू, उप प्रमुख सुमना देवी,प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ा, अंचलाधिकारी धनंजय कुमार ,थाना प्रभारी चंदन कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगन्नाथ  हेम्ब्रम, शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती वसुंधरा  दास,बीपीओ मनोज तियु,प्रखंड समन्वयक सावन सोय, सांसद प्रतिनिधि मोती लाल गौड़ ,विशु हेम्ब्रम, बीससूत्री अध्यक्ष धर्मा मुर्मू ,पप्पू राय ,मनोज महतो,बादल टुडू ,नींबू प्रधान ,हीरालाल सतपति,करमु पान तथा कई संख्या में जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित थे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?