Advertisements
Spread the love

गोबर्धन में मुखिया निर्मला सरदार के प्रयास से असहाय महिला को प्रशासन से मिली मदद

Advertisements

राजनगर प्रखंड के बड़ा सिजुलता पंचायत अन्तर्गत गोबर्धन गाँव मे कौशल्या गोप नामक एक असहाय वृद्ध महिला की झोपड़ी बारिश के कारण गिर गई ।जिसके पास दूसरा कोई ठिकाना भी नही है।वहीं बड़ा सिजुलता पंचायत की मुखिया श्रीमती निर्मला सरदार को इसकी सूचना मिलते ही ,प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पीएम आवास प्रखंड समन्वयक सावन सोय को जानकारी दी वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी के आदेश पर सावन सोय गोबर्धन गांव पहुँचे।और तत्काल एक तिरपाल व खाद्य सामग्री की व्यवस्था कर असहाय महिला की मदद की।वहीं मुखिया ने भी निजी स्तर से महिला को राशन सामग्री देकर उनकी मदद की। आवास समन्वयक सावन सोय ने उनकी स्तिथ को देखते हुए जल्द आवास का लाभ देने का आश्वासन भी दिया। वर्तमान में महिला के राशन कार्ड भी बना है और पेंशन भी मिल रहा है सावन सोय ने वहीं उपस्थित मीरा गोप को कहा कि जबतक बारिश हो रही है तबतक अपने घर में आश्रय देने को कहा| मौके पर मुखिया पति शंभु सरदार,मीरा गोप, रानी गोप, संतोषी गोप, रामराय मुर्मू उपस्थित थे ||