Spread the love

राजनगर में आदिवासी दिशोम जाहेरगाढ़ विकास समिति ने धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस

राजनगर में आदिवासी दिशोम जाहेरगाढ़ विकास समिति के बैनर तले मंगलवार को सिद्धू कान्हू चौक पर विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया।जहां आदिवासी समुदाय के विभिन्न राजनीतिक दल से लेकर समाजसेवी, कलाकार एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। सर्वप्रथम राजनगर के सहदेव महतो चौक से ढोल नगाड़े के साथ रैली की शक्ल में आदिवासी समुदाय के लोगों अपने पारंपरिक परिधान सिद्धू कान्हू चौक तक नारे लगाते हुए पहुंचे। एवं शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया ।वहीं आदिवासी दिशोम जाहेरगाढ़ विकास समिति के अध्यक्ष बीजु बास्के के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित की गई।कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण राष्ट्रपति से सम्मानित सुश्री चामी मुर्मू ,भाजपा नेता रमेश हांसदा,पूर्व विधायक अनन्तराम टुडू,सरना फ़िल्म निर्देशक सावन सोय,कई संख्या में आदिवासी समुदाय के समाजसेवी एवं आदिवासी दिशोम जाहेरगाढ़ विकास समिति के तमाम सदस्य उपस्थित थे।शहीदो को नमन करने के बाद रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।सबसे ज्यादा लोग ऑर्केस्ट्रा का आंनद उठाया। इसी दौरान आदिवासी दिशोम जाहेरगाढ़ विकास समिति के नाइके बाबा विशु हेम्ब्रम ने कहा हमें गर्व है कि हम आदिवासी हैं ।आज हमारा समुदाय हर क्षेत्र में आगे हैं साथ ही उन्होंने कहा आज देश में आदिवासी समुदाय की एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति है। इसके लिए आदिवासी समुदाय गौरवान्वित है।वहीं उन्होंने भारत माननीय प्रधानमंत्री से आदिवासी समुदाय को सरना धर्म कोड को भी लागू करने की मांग व आग्रह किया है। सुश्री चामी मुर्मू ने कहा केंद्र सरकार ने हमारे समुदाय को सर्वोच्च स्थान देते हुए देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोत्तम पद में स्थान देकर आदिवासी समुदाय को सम्मान दिया है। आदिवासी समुदाय भारत के प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हैं वहीं विश्व आदिवासी दिवस पर मंच में उपस्थित समाज के बुद्धिजीवी, राजनीतिज्ञ एवं गणमान्यों ने आदिवासीयों के हित और अधिकार और समाज का किस प्रकार सर्वांगीण विकास हो इस पर प्रकाश डाला गया। वहीं कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मानते हुए कार्यक्रम का समापन रात नौ बजे तक चला।और अंत मे पूरे समुदाय को शुभकामनाएं दी गई।वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आदिवासी दिशोम जाहेरगाढ़ विकास समिति के अध्यक्ष बीजु बास्के,संरक्षक सह नाइके बाबा विशु हेम्ब्रम, सीताराम हांसदा,सिविल देवगम, पंचायत समिति सदस्य मुनीराम हेंब्रम, धानु टूडू , भक्तु मार्डी, बादल टूडू, समसार मुर्मू,जीतमोहन मुर्मू, मेघराय मार्डी,रायसेन मार्डी, सुकीन मार्डी,ठाकुरा मुर्मू, कालीचरण हांसदा, सामू सोरेन का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

You missed