Spread the love

स्व.हिन्दलाल पातर के श्राद्धकर्म में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा।भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का किया जोरदार स्वागत।

राजनगर(रिपोर्ट- रविकांत गोप) :- राजनगर निवासी स्व हिंदलाल पातर के श्राद्ध कर्म में शामिल होने केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सोमवार को राजनगर पहुंचे। इस दौरान सिद्धू कान्हू चौक पर भाजपा प्रखंड पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नारायण महतो के नेतृत्व में जोरदार ढंग से फुलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।जहां उपस्थित भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली,रमेश हांसदा,संजय सरदार, अभिषेक आचार्या ,हरेकृष्ण प्रधान ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का जोरदार स्वागत फूलमाला पहना कर किया। इसके पश्चात राजनगर निवासी सोनाराम पातर के पिता स्व हिंदलाल पातर के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के क्रम में 60 – 40 नियोजन नीति के सवाल पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस मामले को लेकर राज्य सरकार असमंजस में है, लेकिन राज्य सरकार को स्पष्ट नीति के साथ बात करना चाहिए।इसमें कोई राजनीति नही होनी चाहिए।नीतिगत मामलों पर राज्य सरकार कोई फैसला नही कर पा रही है। उन्होंने कहा कि देश के यसस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहा है।इसलिए राज्य में सरकार चाहे जिसकी भी हो इस बात का ध्यान रखना चाहिए देश की प्रगति में ही झारखंड की प्रगति है ।और झारखंड की प्रगति में ही देश की प्रगति है।
इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जन जाति के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली,रमेश हांसदा,संजय सरदार,अभिषेक आचार्य,माईकल महतो,मेधराय मार्डी,चिन्मय महतो,उज्ज्वल मोदक,पवित्र महाकुड़, हरेकृष्ण प्रधान,तरुण पाल, बासु राऊत,उदित महतो, अजीत राऊत, दीपू बेउरा,जगदीश महतो,रूपेन रजक,अंनत साहू, अर्जून बेहरा आदि उपस्थित थे

Advertisements

You missed