डुमरडीहा पंचायत के ग्राम प्रधानों ने लिया बूस्टर डोज।
Advertisements

Advertisements

राजनगर : कोरोना महामारी के मद्देनजर इन दिनों बुजुर्गों को बूस्टर डोज दिया जा रहा है। जिसके तहत बुधवार को राजनगर प्रखंड के डूमरडीहा पंचायत अंतर्गत सभी गांव के ग्राम प्रधानों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर में बूस्टर डोज लिया ।जिसमे विक्रमपुर के ग्राम प्रधान राम प्रसाद महतो,छेलकानी के ग्राम प्रधान अरुण कुमार पति, डूमरडीहा के ग्राम प्रधान छोटू महतो, बुरुडीह के ग्राम प्रधान महादेव पति, बनकटी के ग्राम प्रधान ठाकुर सोरेन, लखिपुर के ग्राम प्रधान गोविंद महतो ,एवं लक्ष्मीपोसी के ग्राम प्रधान सुशेन महतो ने बूस्टर डोज लिया।वहीं पंचायत के सभी ग्राम प्रधानों ने कोरोना के प्रति जागरूकता का परिचय देते हुए, सभी ने एक साथ बूस्टर डोज़ लिया।

