
ऊपरशिला में जल जंगल जमीन की रक्षा तथा जबरन जंगलों पर कब्जा करने वालो के विरोध में एकजुट हुए ग्रामीण।
जल जंगल जमीन हमारी धरोवर है।हम इसे समाप्त नही होने देंगे : ग्रामीण

राजनगर : कटंगा पंचायत के उपरशिला में ग्रामीणों ने जल जंगल जमीन की रक्षा के ग्राम प्रधान बैजू चन्द्र सोरेन की अध्यक्षता में लगभग एक दर्जन गांव के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ सभा आयोजित की गई।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राजनगर प्रखंड प्रमुख श्रीमती ओलिभ ग्रेश कुल्लू उपस्थित हुई।वहीं विशिष्ट अतिथियों में कटंगा पंचायत मुखिया रानी हांसदा,पोटका पंचायत की मुखिया श्रीमती रजनी जारिका समेत कई नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं कई ग्राम प्रधान उपस्थित थे।वहीं इस सभा मे उपस्थित जल जंगल जमीन बचाव आंदोलन के युवा मानिक सरदार ने कहा : झारखंड सरकार की पहली प्रथमिकता है जल जंगल जमीन की रक्षा करना।परन्तु इन दिनों बड़े बड़े पूंजीपतियों एवं ठेकेदारों द्वारा ग्रामीण सुदृवर्ती इलाकों में भोले भाले ग्रामीणों को बहला फुसला कर जल जंगल जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। अन्यन्त सुदूरवर्ती क्षेत्र ऊपर शिला, मिड़की आदि कई जगहों पर पूंजीपतियों द्वारा अवैध तरीके से जंगलों पर कब्जा किया जा रहा है।जो गलत है ।उन्होंने कहा फर्जी ग्राम सभा कर लीज लिया जा रहा है।अब ये नही चलेगा।बिना ग्राम सभा के लीज कैसे हुआ प्रशासन इसकी जांच करे।वहीं सभा मे उपस्थित मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख ने भी इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा जंगल हमारी धरोहर है इसे हमे बचा कर रखना है।इसलिए ग्रामसभा का काफी महत्व है।इसलिए कोई भी सार्वजनिक कार्य चाहे कोई सरकारी योजना हो या पूंजीपतियों द्वारा लीज की बात हो, बिना ग्रामसभा के पारित नही किया जायेगा।इसलिए ग्रामीण जागरूक होकर ग्रामसभा को महत्व दें।
इस बैठक में पोटका एवं कटंगा पंचायत के दर्जनों गांव जिसमे ऊपर शिला, कुमाड़ाशोल, भुरकुली, बंदुआ,उलीडीह, बाना, मिड़की, आरा हासा, धोलाडीह, बुरुडीह,आदि गांव के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
Related posts:

