Advertisements
Spread the love

राजनगर:मुरमडीह में धूमधाम से की गई माँ मंगला देवी की पूजा अर्चना।पूजा के दौरान कई व्रती महिलाओं ने झुंपा।

Advertisements

 

राजनगर(रिपोर्ट- रवि कांत गोप): –  राजनगर प्रखंड क्षेत्र के मुरुमडीह गांव में कालीचरण तांती के घर में मां मंगला देवी की श्रद्धा एवं भक्ति से पुजा अर्चना की गई। पुजा से पुर्व महिलाओं ने मुरुमडीह नदी घाट से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा करते हुए पुजा स्थान तक पहुंची। पुजा स्थान पर कलश स्थापित की गई।इससे पुर्व कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने कलश लेकर आ रही व्रती महिलाओं के रास्ते में लेट गए, जिन्हें लांघ कर कलश लेकर आ रही महिलाओं ने पार किया। ऐसा माना जाता है कि कलश यात्रा के दौरान ऐसा करने से मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है शरीर निरोगी हो जाता है तथा घर में सुख समृद्धि आती है. 
मालूम हो कि मां मंगला देवी की पुजा के दौरान भक्तों द्वारा खोय लड्डू, विभिन्न प्रकार के फल आदि की चढ़ावा चढ़ा कर पुजा अर्चना करते हैं. पुजा स्थान पर पुजारी कालीचरण तांती एवं घासीराम तांती ने भक्तों द्वारा लाये गए पुजा सामाग्री की पुजा की। इस दौरान भक्तों ने भी पुजा अर्चना कर सुख, समृद्धि व स्वस्थ रहने की कामना की।
वहीं पुजारी कालीचरण तांती ने बताया कि मां मंगला उषा की पुजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामना पुर्ण होती है. इसलिए दुरदराज से भी भक्त आकर मां से मन्नतें मांगते हैं. और मन्नत पुर्ण होने पर मां मंगला उषा की पुजा पुजा के दिन भोग चढ़ाया चढ़ाकर मन्नतें पुर्ण करते हैं और मां के समक्ष माथा टेक कर आशिर्वाद प्राप्त करते हैं।

You missed