Advertisements
Spread the love

राजनगर : हेंसल से डांगरडीहा तक 2.2km सड़क निर्माण का शिलान्यास विधिवत रुप से किया गया…

विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद महतो ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया ।

Advertisements

रविकांत गोप… ✍️

राजनगर प्रखंड क्षेत्र के हेंसल बजरंगबली मंदिर से नीनूडीह भाया डांगरडीहा तक 2.2 किलोमीटर पथ निर्माण का शिलान्यास पुर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चम्पाई सोरेन के प्रतिनिधि गुरु प्रसाद महतो, जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो एवं मुखिया निर्मला सरदार ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण व नारियल फोड़कर किया । उक्त पथ का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एक करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से निर्माण किया जाएगा। सड़क का शिलान्यास होने से पुर्व विभुति नारायण नांद के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना किया।

मौके पर चम्पाई सोरेन के प्रतिनिधि गुरु प्रसाद महतो ने कहा कि सड़क काफी जर्जर हो चुका है. आवागमन में लोगों का काफी दिक्कत होती है ।

जिप सदस्य अमोदनी महतो ने कहा कि यह सड़क निर्माण की मांग ग्रामीणों का काफी पुरानी है. सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत भी होती है ।

इस अवसर पर पुर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के पुत्र बबलू सोरेन, राकेश सतपथी, माणिक गोप, नींबू महाकुड़, राकेश सतपथी, उज्जवल मोदक, रविकांत गोप, कृष्णा मार्डी, रीना आदित्य, रोहित महतो, सोमनाथ गोप, अमरनाथ गोप, रंजीत गोप के अलावा पूर्व झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि स्वरूप रामजीत हांसदा उर्फ लालू, घनश्याम महाकूड़, सरकार गोप, उत्तम गोप साथ मे उपस्थित थें