Advertisements
Spread the love

राजनगर में गणेश महाली के नेतृत्व में चला मोदी जी के 9 वर्ष कार्यकाल का जनसंपर्क अभियान।
जनता का मिल रहा जबरदस्त समर्थन, इस बार लोकसभा हो या विधानसभा चुनाव दोनों में भाजपा की जीत तय : गणेश महाली

राजनगर(रिपोर्ट- रवि कांत गोप) :- केन्द्र सरकार के 9 वर्ष सफलता पूर्वक कार्यकाल के आलोक में पूरे देश मे भाजपा जनसंपर्क अभियान चला रही है।उसी के निमित्त जिले के राजनगर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।जहाँ जिला अध्यक्ष विजय महतो,जिला मंत्री प्रताप कटिहार, कुबेर कांत षाड़ंगी,सोमनाथ सोरेन समेत भाजपा के कई वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।इस दौरान राजनगर बाजार के दुकानदारों, समाजसेवीयों ,को मोदी जी के 9 वर्ष कार्यकाल की पुस्तक देकर मोबाईल 9090902024 में मिस कॉल करने को कहा गया।वहीं इस अभियान को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में भी चलाया गया।जहां स्वास्थ्य कर्मियों,सफाई कर्मियों आदि को मोदीजी के 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण से जुड़ी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा।वहीं गणेश महाली ने पत्रकारों को बताया कि इस अभियान से जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।मोदी जी के सफल कार्य से काफी प्रभावित है।मोदी जी ने इस देश और जनमानस के विकास के लिए जो कार्य किया है।देश को मान सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है।इस बार भारी मतों से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधान मंत्री बनाने का कार्य करेंगे। ऐसा हमे विश्वास है।और इस बार भी लोकसभा चुनाव में मोदी लहर रहेगी।
इस मौके पर भाजपा दोनों मंडलों के मंडल अध्यक्ष खिरोद महतो,नारायण महतो,उज्ज्वल मोदक,भीमसेन मंडल,अनन्त साहू,भरत महाकुड़, मंगल करवा,रवि महतो आदि उपस्थित थे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा