Advertisements
Spread the love

अवैध खनन के विरुद्ध खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया जांच अभियान, भारी मात्रा में जब्त किया गया अवैध बालू का स्टॉक…

टेरपा क्षेत्र से 10800 सीएफटी बालू किया गया जब्त, अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज कराया गया एफआईआर…

रामगढ़:इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से जिले के वर्तमान उपायुक्त पदाधिकारी चंदन कुमार के द्वारा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम बुधवार को जिला खनन पदाधिकारी श्री नितेश कुमार गुप्ता के द्वारा थाना प्रभारी, पतरातू सहित अन्य पुलिस कर्मियों की टीम के साथ पतरातू प्रखंड अंतर्गत टेरपा क्षेत्र में अवैध बालू के स्टॉक के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया।

इसी दौरान स्थल से 10800 सीएफटी बालू को जब्त किया गया। जिसके उपरांत जब्त किए गए। बालू को पतरातू थाना परिसर में रखा गया। इसी संबंध में जानकारी देते हुए जिला खनन पदाधिकारी नितेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उपायुक्त पदाधिकारी चंदन कुमार से प्राप्त निर्देश के आलोक में टीम के द्वारा टेरपा क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया।

10800 सीएफटी बालू को जब्त कर पतरातू थाना में रखा गया। वहीं मामले में अज्ञात व्यक्तियों पर प्राथमिक की भी दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए बालू की नियम अनुसार नीलामी की जाएगी।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?