Spread the love

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुआ बैठक का आयोजन…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पदाधिकारी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पदाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी देने के क्रम में बताया की माननीय भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (SSR, 2024) का Schedule प्राप्त है।

जिसके अन्तर्गत की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों से आपको अवगत कराते हुए इस कार्य में आवश्यक सहयोग प्राप्त करना है। वैसे तो प्रति वर्ष मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य वर्ष के अंतिम तिमाही में किया जाता है, किन्तु आप अवगत हैं कि आगामी वर्ष लोकसभा एवं विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। इसलिए इस वर्ष पुनरीक्षण कार्यक्रम 01 जुलाई 2023 से लेकर 05 जनवरी 2024 तक निर्धारित किया गया। पुनरीक्षण कार्य को दो भागों में Pre Revision एवं Revision Activity में बांटा गया है। Pre Revision Activity 01 जून 2023 से 16 अक्टूबर 2023 तक चलेगा।

इसमें इसके अन्तर्गत सभी बी०एल०ओ० एवं बी०एल०ओ० सुपरवाईजर को प्रशिक्षण देना, घर-घर जाकर सत्यापन करना, मतदान केन्द्रों का निरीक्षण AMF बहाल करना, अनुभाग सुधार, कलर फोटो प्राप्त करना, EP Ratio. GP Ratio, Age cohort में मानक के सुधार किया जाना इत्यादि कार्य Rationalization हेतु किया जाना है। विभागीय निदेश के आलोक में शिक्षकों को चुनाव कार्य से मुक्त किया गया है। इस प्रकार 22-बड़कागांव विधानसभा में 167 नए बी०एल०ओ० और 23-रामगढ विधानसभा में 262 नए बी०एल०ओ० बनाए गए हैं, जिनको विस्तृत प्रशिक्षण दिया रही है। सभी बी०एल०ओ० की अद्यतन विवरणी आपको जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई।

17 अक्टूबर 2023 को प्रारूप प्रकाशन के साथ ही दावा आपत्ति प्राप्त किया जायेगा। जिसकी अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2023 तक होगी। 26 दिसम्बर 2023 तक निष्पादन कर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 05 जनवरी 2024 को किया जायेगा। इस कार्य में आपसे अपेक्षा है कि बूथवार Booth Level Agent (BLA) की नियुक्ति कर जिला को उपलब्ध कराएं । इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड द्वारा भी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर अनुरोध किया गया है। BLA अपने संबंधित बी०एल०ओ० के साथ मिलकर मतदाता सूची में अपेक्षित सुधार ला सकते हैं।

इस संबंध में दिशा-निदेश आपको जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए है। एक महत्त्वपूर्ण बात यह कि प्राप्त निदेशानुसार नए मतदान केन्द्र का गठन नहीं किया जाना है। यदि किसी मतदान केन्द्र में मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक हो, तो निकटतम मतदान केन्द्र के अनुभाग में सामंजन किया जा सकता है। यह कार्य Rationalization की अवधि में किया जा सकेगा। अंत में आप सबों से अनुरोध है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जुड़कर एक स्वस्थ मतदाता सूची के निर्माण में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें।

बैठक के दौरान निर्वाची पदाधिकारी 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी 22 बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र सह भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, एसएमपीओ, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Advertisements

You missed