Advertisements
Spread the love

मुंडाटांड़ गांव की सहिया चुनी गई सुमि महतो; बैठक में सहिया पद के लिए 17 आवेदन आए; लिखित परीक्षा में सुमि ने मारी बाजी…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड के मुंडाटांड़ पंचायत के मुंडाटांड़ गांव में मुखिया दशरथ महाली की अध्यक्षता में सहिया चुनाव के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सबसे पहले सहिया पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया। जिसमें कुल 17 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। जिसके बाद अभ्यर्थियों के बीच लिखित परीक्षा ली गई।

इसमें सुमि महतो का जवाब संतोषजनक रहा। सुमि महतो पीजी तक पढ़ी लिखी है। इसके बाद सर्वसहमति से अभ्यर्थी सुमि महतो, पति संजय महतो को मुंडाटांड़ गांव की सहिया पद पर चयनित किया गया।

बैठक में वार्ड सदस्य सुनील माझी, आंगनबाड़ी सेविका कृष्णा महतो, बीटीटी अर्जुन मार्डी, भानुमति महतो, एएनएम, सहिया साथी, जल सहिया, मानसी प्रोजेक्ट के कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

You missed