Advertisements
Spread the love

अक्षय पात्र किचन स्थानीय लोगों ने किया घोर विरोध, पूर्व में निर्धारित था बस पड़ाव का निमार्ण…

(स्थानीय लोगों मिलेगा रोजगार बस पड़ाव होने से, बस पड़ाव निर्माण होने से यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी रौशन महतो)

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार ) रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड पार्षद संख्या 26 कैथा स्थित खाता संख्या 84, प्लॉट संख्या 900 पर अक्षय पात्र किचन निर्माण का कैथा,हुहआ,पारडीह,कोठार एवं गोबरदरहा इत्यादि के स्थानीय लोगों ने घोर विरोध किया गया। वार्ड पार्षद के सदस्य देवधारी महतो ने कहा कि पूर्व में उक्त स्थल पर बस पड़ाव निर्माण कार्य प्रस्तावित था। अक्षय पात्र किचन निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा हैं। अक्षय पात्र निर्माण कार्य का घोर विरोध करते हैं।

Advertisements

पार्षद रौशन महतो ने कहा कि बस पड़ाव निर्माण होने से यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। स्थानीय लोगों को रोजगार – स्वरोजगार से जुड़ेंगे। राजेश महतो ने कहा कि बस पड़ाव निर्माण की मांग राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण होने के साथ ही कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर रामगढ़ जिले के उपायुक्त पदाधिकारी, रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, नप उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो एवं कार्यपालक अभियंता को स्थानीय लोगों ने ज्ञांपन सौंपा गया था।

राजेंद्र महतो ने कहा कि हमलोग निरंतर बस पड़ाव निर्माण कार्य को लेकर प्रयासरत रहे हैं। पूर्व में उक्त स्थल पर बस पड़ाव निर्माण कार्य को लेकर प्रक्रिया प्रारंभ भी हुई। उक्त स्थल पर अक्षय पात्र किचन निर्माण की बातें सामने आना आश्चर्यजनक हैं। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर काफी रोष व्याप्त हैं। उक्त मौके पर संजय करमाली महेंद्र चौधरी,डिया महतो, कैलाश महतो, प्रदीप महतो मनोज कुमार करण कुमार अजीत कुमार कुंवर महतो एवं मुरली महतो इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर