Spread the love

भाजपाइयों ने मनाई गई झलकारी बाई पुण्यतिथि,अंग्रेजो के खिलाफ लड़कर अपनी कुर्बानी दी …

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला के द्वारा वीरांगना झलकारी बाई की पुण्यतिथि रामगढ़ मूलाराम ग्रामीण क्षेत्र में मनाई गई. पुष्पांजलि कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राम, भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर , अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रेम रविदास, गोला मंडल अध्यक्ष राम कुमार नायक एवं सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

पुष्पांजलि के अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राम ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला कि किस तरह वीरांगना झलकारी बाई ने रानी लक्ष्मीबाई की छाया बनकर देश की आजादी की लड़ाई गई. अंग्रेजो के खिलाफ लड़कर अपनी कुर्बानी दी गई. हमें भी उनकी उनके आदर्शों पर चलना चाहिए. भारतीय जनता पार्टी का भी मूल सिद्धांत यही हैं कि हमारी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्र के लिए समर्पित हैं .

Advertisements

You missed