Spread the love

छः नृत्य संस्कृति विरासत औंर परंपरा से जुड़ा हैं चंद्रप्रकाश चौधरी…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

जिले के गोला प्रखंड के हेमंतपुर में छ: नृत्य कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन करते कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी शामिल हुए। गिरीडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी जी ने कहा कि छः नृत्य झारखंड की परंपरा और संस्कृति से जुड़ा हुआ हैं। झारखंड में भी छः नृत्य पर्व में सभी अच्छी बारिश की कामना करते हैं। मंडा पुजा के दौरान श्रद्धा और भक्ति का ऐसा नजारा दिखता हैं। जिसमें बड़े तो बड़े, नन्हे बच्चे भी आग के दहकते अंगारों पर सिर के बल झूलते नजर आते हैं।

Advertisements
Advertisements

उनका उद्देश्य भगवान भोले शंकर से मन्नत मांगना होता हैं। इसी दौरान सभी क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना करते हैं। घर में सुख-शांति बनी रहे और परिवार में खुशियां आए। मौके पर आजसू वरिष्ठ नेता बिनू कुमार महतो युवा टाइगर, नवीन कुमार महतो,जगदीश महतो राजेश कुमार महतो ,बाल गोविंद महतो, धर्मनाथ रजवार, दुर्जन ,दशरथ महथा ,जागेश्वर रजवार राधा नाथ महथा छः नृत्य पूजा समिति के अध्यक्ष संजय महतो, सचिव रवि कुमार बेदिया, प्रभाकर महतो, प्रदीप बेदिया, अंजनी कुमार एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

You missed