Spread the love

4 बंद पड़े खदानों में मत्स्य पालन शुरू करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश…

रामगढ़ ब्यूरो – इन्द्रजीत कुमार

जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के मद्देनजर उपायुक्त पदाधिकारी चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार के द्वारा उपायुक्त पदाधिकारी चन्दन कुमार सहित बैठक में शामिल अन्य अधिकारियों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बंद पड़े खदानों एवं खदानों में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के मद्देनजर तैयार की गई।‌ परियोजना की जानकारी दी गई। जिला मत्स्य पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि रामगढ जिले के मांडू प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत आरा क्षेत्र में कुज्जू मत्स्य जीवी सहयोग समिति के द्वारा बंद खदान नंबर 8 में मत्स्य पालन का कार्य किया जा रहा हैं। जिससे की समिति को काफी फायदा हुआ हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 4 बंद पड़े खदानों को चिन्हित कर मत्स्य पालन का कार्य किया जाना हैं। उन्होंने बताया कि 4 बंद पड़े खदानों में आरा कोलपिट नंबर 8, आरा कोलपीट नंबर 14, सयाल कोलपिट एवं सौंदा डी कोलपिट में 2 मत्स्य जीवी समितियों के कुल 8 समूहों के द्वारा मत्स्य पालन का कार्य किया जाएगा। परियोजना के माध्यम से लगभग 250 लोगों को रोजगार मिलेगा।बैठक के दौरान उपायुक्त पदाधिकारी चन्दन कुमार ने संबंधित खनन क्षेत्र के सीसीएल के अधिकारियों के साथ उपरोक्त खदानों में मत्स्य पालन का कार्य शुरू करने को लेकर आवश्यक विषयों पर चर्चा की गई।

जिसके उपरांत उपायुक्त पदाधिकारी ने जिले वासियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के मद्देनजर जल्द से जल्द परियोजना के तहत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया। वहीं उपायुक्त पदाधिकारी ने अन्य बंद पड़े खदानों को भी चिन्हित करने व मत्स्य पालन के दिशा में कार्य करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…