Advertisements
Spread the love

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक,सभी महाप्रबंघकों और जिला खनन विभाग को उपायुक्त नें सभी अवैध मुहानों को बंद करने का दिया निर्देश….

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

अवैध खनन के विरुद्ध हो रहे कार्यों को लेकर उपायुक्त  माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय खनक टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। रामगढ़ जिले के उपायुक्त माधवी मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने खनन टास्क फ़ोर्स की पूर्व की बैठक में दिए गए। निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की समीक्षा की गई।

इसी दौरान उपायुक्त  ने वैसी एजेंसिया जिनके द्वारा नियमित रूप से खनन संबंधित प्रतिवेदन नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है उनके महाप्रबंधकों सहित अन्य अधिकारियों को ससमय प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। अवैध मुहानों से हो रहे खनन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न एजेंसियों के महाप्रबंधकों एवं जिला खनन पदाधिकारी को इस पर विशेष ध्यान देते हुए। मुहानों को बंद करने का कार्य सही तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

वहीं दूसरी ओर रामगढ़ जिले के उपायुक्त  ने जिला खनन पदाधिकारी को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर आवश्यक जांच अभियान चलाने एवं अवैध खनन पर रोक लगाने हेतु की गई कार्रवाई एवं प्राथमिकी दर्ज संबंधित प्रतिवेदन ससमय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक पीयूश पांडेय ने सभी थाना प्रभारियों को उनके उनके क्षेत्रों में सजग रहकर साइकिल से हो रहे कोयले के अवैध परिवहन पर विशेष ध्यान देने एवं नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वैसे स्थान जहाँ अवैध रूप से कोयला को एकत्रित किया जा रहा है उसे चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक में अवैध रूप से हो रहे हैं। बालू के परिवहन पर रोक लगाने हेतु की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को योजनाबद्ध तरीके से इस संबंध में कार्य करने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। उक्त मौके पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, अंचल अधिकारियों, एजेंसियों के महाप्रबंधकों/प्रतिनिधियों, थाना प्रभारियों सहित अन्य उपस्थित थे।