Spread the love

रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी समिति का चुनाव, चेंबर के 15 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 43 लोगों ने खरीदा नामांकन फॉर्म…

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार)  रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2023-25 के कार्यकारिणी समिति के चुनाव की प्रक्रिया चल रही हैं। रामगढ़ चेंबर के 15 कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के चुनाव के प्रक्रिया के नामांकन पत्रों की बिक्री के अंतिम दिन बड़ी संख्या में सदस्यों ने नामांकन पत्र खरीदा गया। इस बार 15 कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर फिर एक बार दो गुट आमने सामने नजर आने लगे हैं। जिससे कि माना जा रहा हैं कि इस बार का चुनाव काफी रोमांचक होगा। रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी समिति के चुनाव को लेकर चुनाव संचालन समिति बनाई गई। जिसका चेयरमैन सह वरिष्ठ अधिवक्ता वंशीधर गोप को बनाया गया। संचालन समिति में सात सदस्यों को रखी गई।

पत्रकारों को जानकारी दी गई। सुरेश बगड़िया ने कहा कि रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी समिति के चुनाव के लिए विष्णु पोद्दार, अशोक सिंह,गोपाल शर्मा,मंजीत साहनी,परमजीत सिंह सैनी,भूपेंद्र सिंह,मनोज चतुर्वेदी,दिनेश पोद्दार, मुरारीलाल अग्रवाल,विनोद कुमार, निलेश कुमार गुप्ता,अमरेश गनक, जितेंद्र प्रसाद डब्ल्यू,नंदकिशोर गुप्ता, अमित कुमार सिन्हा,मनोज कुमार मंडल,आयुष अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, अरुण कुमार राय,रविशंकर चौरसिया, विकास सेठी, विमल बुधिया,विजय कुमार मेवाड़,जितेंद्र कुमार अग्रवाल, अमरेश सिंह,रविंद्र साहू,पंकज मिश्रा,प्रकाश पटवारी, राजेश कुमार सिंह,अशोक छाबड़ा, आलोक कुमार,विमल कुमार,विनय कुमार सिंह,विनय कुमार अग्रवाल, जयप्रकाश सिंह,संतोष तिवारी, इंद्रपाल सिंह सैनी,नीसिल निश्चिल,निशांत जैन, परमिंदर सिंह जस्सल,सरोज कुमार सिंह ने नामांकन पत्र खरीदा गया। इस बार कांटेदार चुनाव सम्पन्न होने की संभावना बनी हुई हैं।

Advertisements

You missed