Spread the love

कर्नाटक चुनावी जीत में जमकर हुई आतिशबाज़ी, कांग्रेसीयों ने मनाई गई जश्न बांटी मिठाइयां…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

रामगढ़ इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के कर्नाटक प्रदेश के आम चुनाव में भारी जीत के अवसर पर रामगढ़ शहर के सुभाष चौक के पास जिला कांग्रेस कमेटी रामगढ़ द्वारा आतिशबाजी कर एवं मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इसी दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि कर्नाटक प्रदेश की जनता धन्यवाद के पात्र हैं। जिन्होंने कांग्रेस पार्टी को प्रचंड जीत दिलाया गया। इसी जीत का श्रेय राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं मलिकार्जुन खरगे एवं कर्नाटक कांग्रेस के सामूहिक नेतृत्व को जाता हैं।

जिसके कारण कांग्रेस पार्टी वहां पर प्रचंड जीत दर्ज की गई। आने वाले राज्यो के चुनाव में और 2024 के आम चुनाव में पार्टी इसी तरह भारी जीत दर्ज करेगी। उक्त मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान जिला प्रवक्ता मुकेश यादव, नगर अध्यक्ष बलराम साहू, राजेंद्रनाथ चौधरी,संजय साहू, लक्ष्मण महतो, समसूद खान, हाजी अख्तर आजाद, आसिफ इकबाल, रुपेंद्र महतो,संजय सिंह उपेंद्र वर्मा, गगन करमाली, राजन करमाली, टिंकू खान, समीर हुसैन , साजिद हुसैन, दानिश कुरेशी, सोनू कुरेशी, राजा करमाली, संजू गुप्ता,राजा खान, अजय बारला,संजीव खंडेलवाल, सलीम खान, आजाद सिंह, कैसर इमाम, मुन्ना पेंटर इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements

You missed