Advertisements
Spread the love

स्वतन्त्रता सेनानी मनाई गई 245 वीं रघुनाथ शहादत दिवस…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

शहीद रघुनाथ महतो स्मारक समिति के तत्वधान में कटिया चौक पीटीपीएस चूआड़ विद्रोह के महानायक प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो का 245 वीं शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद रघुनाथ महतो स्मारक समिति के अध्यक्ष तथा संचालन सानिध्य एनजीओ के सचिव अमित कुमार सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्र के जिला पार्षद राजाराम प्रजापति के द्वारा शहीद रघुनाथ महतो के कट आउट पर माला पहना कर औंर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कटिया पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि हम सहित रघुनाथ महतो की संघर्ष गाथा को देश-दुनिया तक पहुंचाएंगे ऐसे महापुरुषों का उनके शहादत स्थल पर विश्वस्तरीय स्मारक बनना चाहिए आज ऐसे महापुरुषों को याद करके ही हम भारत को अखंड भारत बनाएंगे। उक्त मौके पर पंचायत समिति अनीता जैन पूर्व मुखिया राहुल कुमार दिलीप सिंह प्रियनाथ मुखर्जी भुनेश्वर महतो प्रदीप महतो सुरेश झा कोलेश्वर महतो गणेश कुमार ठाकुर उप मुखिया नंद किशोर महतो वार्ड सदस्य तेरूस देवी रणधीर कपूर गोविंद सोनी महावीर अग्रवाल इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित