Spread the love

सुरक्षा दृष्टिकोण से उपायुक्त के निर्देश पर से जिला प्रशासन, सीसीएल के अधिकारियों द्वारा किया गया पुल का निरीक्षण…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements
Advertisements

जिले के उपायुक्त पदाधिकारी माधवी मिश्रा द्वारा जिला स्तरीय खनन टास्क फ़ोर्स की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में मंगलवार को सीसीएल बड़कासयाल एवं सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़- हजारीबाग मार्ग पर पड़ने वाले दामोदर नदी पुल पर सुरक्षा दृष्टिकोण से प्रखंड विकास पदाधिकारी पतरातु, अंचल अधिकारी पतरातु, सीसीएल बड़का सयाल, सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा स्थल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

प्रतिदिन बड़ी संख्या में पुल पर वाहनों के आवागमन के मद्देनजर अधिकारियों द्वारा पुल के दोनों तरफ प्रतिनियुक्त गार्ड के माध्यम से योजनाबद्ध तरीके से ही वाहनों का आवागमन पुल पर सुनिश्चित करने हेतु आपस में चर्चा करने के उपरांत महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। अधिकारियों के द्वारा पुल के दोनों तरफ स्थित फुटपाथ पर बैरिकेडिंग करने एवं पुल पर पानी जमने संबंधित स्थलों पर फिलिंग कार्य करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

You missed