Advertisements
Spread the love

मिला विवाह का उपहार सहयोग, भारत विकास परिषद मिला विवाह में सहयोग लोगों में खुशी…

रामगढ़ ब्यूरो ( इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

जिले के नगर पंचायत मरार में न एक बिटिया के विवाह में भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा के सक्रिय सदस्यगणों के सकारात्मक एवं सराहनीय प्रयास से जरूरतमंदों बिटिया को उपहार स्वरूप ड्रेसिंग टेबल सेंट्रल टेबल कुर्सी एवं अन्य कई सामग्री देकर बिटिया की विवाह में उपहार स्वरूप सहयोग किया गया। इसी क्रम में भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद मेवाड़ के व्यवसायिक प्रतिष्ठान में एक सादे समारोह को आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों बिटिया की विवाह में भारत विकास परिषद के सक्रिय सदस्यों के अथक प्रयास से कई उपहार बिटिया के विवाह में सहयोग किया गया। इसके बाद लोगों में काफी खुशी दिखी गई।

वर्तमान अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि सहयोग का सिलसिला यूं ही निरंतर जारी रहेगा। गोविंद मेवाड़ ने कहा कि भारत विकास परिषद लगातार इस प्रकार के सहयोग में अपना अग्रणी भूमिका निभाता हैं। भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा के सानिध्य में चतुर्थ सामूहिक विवाह समारोह कराने पर विचार विमर्श किया जा रहा हैं। जरूरतमंद बिटिया का विवाह धूमधाम से हो सके। उक्त मौके पर डॉ अलोक रतन चौधरी उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा, अनिल गोयल, कोषाध्यक्ष रामप्रवेश गुप्ता समेत कई अन्य सदस्य भी मौजूद थे। उक्त बातें की जानकारी प्रदीप कुमार शर्मा दी गई। सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को हार्दिक धन्यवाद ज्ञांपन दिया गया।