Advertisements

गुरु सिंह सभा गुरूद्वारा प्रबंधन समिति रीवर साइड ने सफल छात्र सचिन और सौरभ को किया सम्मानित, दी गई बधाई …
रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)
Ramgarh Bureau (Indrajeet Kumar)
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सैनी उर्फ जीबू ने बीटेक पास कर ओएनजीसी में चयनित भुरकुंडा बाजार कपड़ा व्यवसायी संजय अग्रवाल के पुत्र सौरभ गोयल और सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आर्ट्स में रामगढ़ जिला टॉपर रहे डीएवी बरकाकाना के छात्र और झारखंड स्टेट में सेकेंड टॉपर बने सचिन कान्त झा पिता सरोज कांत झा को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने दोनों हर्ष व्यक्त करते हुए दोनो छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हर्ष व्यकत करने वालों में हरविंदर सिंह, जसवर सिंह गांधी, निर्मल सिंह, बिक्कर सिंह, गुरमीत सिंह, तरसेम सिंह, छिन्दर कौर, करमजीत कौर, कृष्णा कोर, देवेंदर कौर, मनदीप कौर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
