Spread the love

हिंद ईद मिलन समारोह हुआ आयोजित…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

रामगढ़    जमात ए इस्लामी हिंद रामगढ़ की ओर से 25 अप्रैल संध्या 7 बजे से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण जमात ए इस्लामी हिंद के स्थानीय अध्यक्ष असद बारी ने प्रस्तुत किया। इंद्रजीत सिंह कालरा, आदित्य नाथ त्रिपाठी, मोहम्मद फिरोज़ और बलराम सिंह ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षीय भाषण ज़ियाउल हक़, सचिव अलमानार एजुकेशनल फाउंडेशन, झारखंड ने प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया जिस तरह से हर धर्म में त्योहार है उसी तरह से इस्लाम में त्योहार के रूप में ईद है।

एक महीना के प्रशिक्षण से गुजरने पर इनाम के तौर पर ईद है, साथ ही खुशी मानने का तरीक़ा जो इस्लाम ने बताया है वो ईश्वर के आगे सजदह करना है यानी ईद के दिन दो रिकात नमाज जो पढ़ी जाती है वो शुकराना की नमाज है। कार्यक्रम का असल उद्देश्य आपसी भाईचारा और सदभावना को कायम रखना है। कार्यक्रम का संचालन हाशिम राही ने किया।

कार्यक्रम में संजय जायसवाल, आरिफ कुरैशी, इकबाल सिंह, रंजीत साहनी, डॉक्टर फैय्याज, मेराजुद्दीन, अरमान ज़मीर, अनवर आलम, मोहम्मद रियाज आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You missed