Advertisements
Spread the love

सैकड़ों पदाधिकारी आजसू पार्टी के महाधिवेशन में शामिल होने के लिए हुए रवाना…

रामगढ़ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

आजसू पार्टी केंद्रीय समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय केंद्रीय महाधिवेशन में रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो के नेतृत्व में रांची के लिए रवाना हुए। मनोज़ कुमार महतो ने कहा कि रामगढ़ जिले से महाधिवेशन के प्रथम दिन आजसू पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी शामिल होकर पार्टी की नीति एवं सिद्धान्त के बारे में विस्तृत जानकारी लेंगे। विभिन्न विषयों पर विचार का आदान प्रदान करेंगे। महाधिवेशन के अंतिम दिन रामगढ़ जिला से हज़ारों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होकर अधिवेशन को सफल बनाने में गवाह बनेंगे। उक्त मौके पर आजसू पार्टी नगर परिषद सचिव राजेन्द्र महतो,वार्ड पार्षद देवधारी महतो,रोशन कुमार,संजय करमाली,डिया महतो,कैलाश महतो,राजकुमार महतो आदि यनय लोग उपस्थित थे।

You missed