















झारखंड कुशवाहा महासभा प्रदेश समिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो की अध्यक्षता में रामगढ़ कुशवाहा धर्मशाला बैठक की गई…
झारखंड कुशवाहा महासभा हुई बैठक…
रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)











झारखंड कुशवाहा महासभा प्रदेश समिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो की अध्यक्षता में रामगढ़ कुशवाहा धर्मशाला बैठक की गई। बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव सत्यदेव प्रसाद वर्मा ने किया गया।बैठक में झारखंड कुशवाहा महासभा के मुख्य संरक्षक हजारीबाग पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता एवं संरक्षक बड़कागांव पूर्व विधायक लोकनाथ महतो मुख्य रूप से शामिल हुए।
प्रदेश कार्यसमिति में लिए गए निर्णय : –
रामगढ़ जिला इकाई का चुनाव एवं सम्मेलन आगामी तिथि 26 जुलाई को कुशवाहा धर्मशाला रामगढ़ में होना तय हुआ हैं। रामगढ़ जिला का कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व सैनिक चतुर्भुज कश्यप को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए। सामाजिक सदस्यता बनाते हुए। सामाजिक संगठन को मजबूती प्रदान करना हैं। ओबीसी का आरक्षण 27% झारखंड में मिले इसके लिए राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।2024 तक मंच बनाकर लड़के लड़कियों का सामूहिक विवाह कराने का आदेश पारित किया गया। समाजिक राजनीतिक स्वजातीय सम्मेलन चतरा में कराने का निर्णय लिया गया।
जो भी राजनीतिक पार्टी हमारे स्वजातीय बंधुओं को टिकट देंगे, सभी लोग दल से ऊपर उठकर अपने स्वजातीय उम्मीदवार को मदद करेंगे,ऐसा समिति में निर्णय लिया गया। बैठक में झारखंड के प्रत्येक जिला के जिलाअध्यक्ष/ महासचिव एवं प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हुए।
उक्त मौके पर प्रदेश सलाहकार डॉ आर सी मेहता, देवचरण दांगी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक, घनश्याम महतो,अधिवक्ता शंभू कुमार, प्रशिक्षण प्रमुख संजय शान, प्रदेश संगठन सचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रमणि देवी, प्रो0 अर्जुन प्रसाद वर्मा, देवेंद्र कुमार मेहता, बैजनाथ मेहता, सत्यनारायण मेहता, प्रदेश सचिव प्रोफेसर श्यामसुंदर प्रसाद, उचित महतो, भरत मेहता, अजय कुमार कुशवाहा, प्रदेश कोषाध्यक्ष भुनेश्वर प्रसाद उर्फ भुन्नू महतो, महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लीलावती मेहता, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजपति देवी, प्रदेश युवा प्रभारी अर्जुन कुमार संथाल परगना संयोजक अजीत कुमार मांझी, एस०एन मेहता जिलाध्यक्ष केदार प्रसाद दांगी, वीरेंद्र मेहता, भूषण कुशवाहा, सुनील कुमार महतो, ओमप्रकाश भगत, मुकुटधारी महतो, अमर लाल महतो,पूर्व सैनिक चतुर्भुज महतो, जिला सचिव हरी नाथ महतो, राजकुमार महतो,लक्ष्मण कुशवाहा, सुरेश महतो, सोहनलाल मेहता, टुकेश्वर प्रसाद एवं विकास कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।






