Advertisements
Spread the love

कैथा महादेव मंदिर निर्माण समिति का हुआ गठन,  जीर्णोद्धार मंदिर  समिति  का  बने  अध्यक्ष राजेश महतो और सचिव राजकुमार महतो…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं 26 कैथा स्थित महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार को लेकर कैथा महादेव मंदिर परिसर में वार्ड पार्षद देवधारी महतो की अध्यक्षता में मंदिर निर्माण समिति गठन किया गया।बैठक का संचालन राजेश महतो ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से कैथा महादेव मंदिर निर्माण समिति का अध्यक्ष राजेश महतो,सचिव राजकुमार महतो, कोषाध्यक्ष देवधारी महतो, उपाध्यक्ष सत्येंद्र महतो, संजय करमाली विजय रविदास छोटे लाल महतो प्रदीप कुमार महतो सहसचिव मुनिनाथ महतो,नरेश पटेल माधव करमाली, उपकोषाध्यक्ष चुन्नीलाल महतो, संरक्षक सुदर्शन महतो गणेश राम महतो, कोलेश्वर महतो,सुकर महतो,डिया महतो,धर्मनाथ महतो,मुकेश महतो,जितेंद्र महतो,संतोष महतो,रामप्रकाश महतो,रूपलाल महतो,सुरेश करमाली,रतन लाल महतो,राजन महतो,श्यामलाल महतो,दीनू महतो,जयधन महतो,हेमलाल महतो,सचिन महतो,राधा महतो,बलदेव महतो,थानु महतो,शक्ति महतो ,जगलाल महतो को बनाया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से मंदिर निर्माण को लेकर प्रति चूल्हा 3100रुपया का सहयोग राशि साथ ही हर घर से एक दिन एक व्यक्ति को श्रमदान,श्रमदान ना किए जाने पर संबंध घर से 300 रुपया की सहयोग राशि मंदिर निर्माण समिति को देना सुनिश्चित किया गया।

बैठक में वार्ड पार्षद श्री देवधारी महतो ने कहा कि कैथा महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार हम ग्रामीणों का सपना हैं।और हम सभी ग्रामीण समर्पित भाव से मंदिर निर्माण कार्य में जुटे हैं। वहीं मंदिर निर्माण समिति के मनोनीत अध्यक्ष राजेश महतो ने कहा कि हम ग्रामीणों के आपसी सहयोग से कैथा महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार,केदारनाथ मंदिर के प्रारुप पर किया जाएगा। बतौर अध्यक्ष उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण समिति में सभी पदाधिकारियों को दायित्व दिया गया है।

सभी पदाधिकारी मंदिर निर्माण को लेकर सजग हैं।कैथा में मंदिर निर्माण को लेकर उत्साह और उमंग है। बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारिणी सदस्य लोकनाथ महतो, राजू महतो, अजय आस्था, पंकज महतो विनय कुमार, घूरन महतो, किशुलाल महतो, राजेंद्र महतो, संजय महतो, दिलीप मुंडा, अमित दास, रामवृक्ष राम अशोक महतो, शेखर महतो, गजाधर महतो, परितोष चटर्जी, देवलाल महतो, तुलेश्वर महतो, ईश्वर ओहदार सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

You missed