Advertisements
Spread the love

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक हुई संपन्न…

ललन लहरी बनाए गए गौरक्षा प्रमुख…

रामगढ़:इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

जिले के ब्लॉक स्थित होटल लॉ मैरिटल के सभागार में जिलाध्यक्ष आलोक रतन चौधरी की अध्यक्षता में विश्वहिंदू परिषद् बजरंग दल की बैठक संपन्न हुई।जिसमें मुख्य रूप से प्रांत कार्यवाहक सह व्यवसाई तिलकराज मंगलम एवं प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार शामिल हुए।संगठन विस्तार एवं आगामी तिथि 8 अक्तूबर 2023 को रांची में आयोजित होने वाले धर्मसभा की तैयारी के निमित्त इस बैठक में प्रमुख लोगों ने बौधिक देते हुए तैयारी की समीक्षा की गई।

ओम उच्चारण के साथ शुरू हुए। बैठक में जिला संगठन का विस्तार करते हुए। गौरक्षा प्रमुख हेतु ललन लहरी,दिनेश पाठक को धर्म प्रसार प्रमुख,आलोक अग्रवाल जिला संघ प्रतिनिधि,रवि अग्रवाल सेवा प्रमुख,दिलीप कुमार पासवान संपर्क प्रमुख,कन्हैया रविदास जिला सुरक्षा प्रमुख नामित किए गए वहीं मातृशक्ति हेतु शिक्षिका सिंधु झा को जिला सह संयोजिका एवं यशोदा देवी को जिला सत्संग प्रमुख का दायित्व सौपते हुए।

सभी नवनयुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान के लिए शुभकामनाएं दी गई। उक्त मौके पर जिला मंत्री छोटू वर्मा,सह मंत्री तरुण कुमार वर्मा,बजरंगदल संयोजक भागीरथ पोद्दार,कोषाध्यक्ष अभय वर्मा,दुर्गा वाहिनी संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव,मातृशक्ति प्रमुख अर्चना महतो,सत्संग प्रमुख संतोष सिंह इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित थे।

You missed