Spread the love

महावीर मंडल समिति की बैठक संपन्न…

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार) महावीर मंडल समिति की बैठक 20 मार्च को को देर रात संपन्न हुई। महावीर मंडल समिति के संयोजक संतोष सोनी तथा सह संयोजक जितेंद्र साहु बने। 20 मार्च की देर रात महावीर मंदिर के प्रांगण में महावीर मंडल समिति की एक आवश्यक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता अवध किशोर अग्रवाल ने तथा संचालन बिगन स्वर्णकार ने किया।

बैठक में कहा गया की रामनवमी 30.03.2023 को हर साल की भांति इस साल भी धुमधाम से परम्पगारत तरीके से मनाई जाएगी। रामनवमी उत्सव मनाने के लिए पुरानी कमिटी भंग की गई। एक न्ई कमिटी बनाई गई। जिसे सुचारू रूप से चलाने के लिए कहा गया पुजा अर्चना ,साफ सफाई, जुलुस ,झांकी तथा साज सज्जा लाईट बाजा के साथ प्रसाद वितरण और रामनवमी जुलूस निकालने की बात की गई।इन सभी बिंदुओं पर गहन चर्चा किया गया। सभी को आर्थिक सहयोग से यह कार्य पुरा करना हैं।

यह भी कहा गया। इसके लिए एक संजोयक मंडली मनाई गई। उक्त मौके पर संरक्षक अवध किशोर अग्रवाल ,बिगन स्वर्णकार, संजोयक संतोष सोनी, सह संयोजक जितेंद्र साहु, कोषाध्यक्ष रवी शंकर प्रसाद ,सह कोषाध्यक्ष अजय प्रसाद के अलावा कार्यकारिणी सदस्य जंयत गुप्ता, उमेश स्वर्णकार ,बिनोद कुमार, गुप्ता ,रामकुमार अग्रवाल ,सुरज साव ,धिरज कुमार , विनय अग्रवाल, अनिल तिवारी, सोनु ओझा, सचिन बर्मन, नवीन सोनी, बबलु भगत, आंनद अग्रवाल, कर्मा भगत ,प्रमोद स्वर्णकार ,बिट्टू अग्रवाल, सोनु गुप्ता, और मंयन गुप्ता आदि को बनाया गया।

Advertisements

You missed