
मुख्यमंत्री के नाम से सौंपा गया ज्ञांपन . . .
रामगढ़ (इन्द्रजीत)

सेवटा में ओवरब्रिज की मांग को लेकर प्रतिनिधि मण्डल मिले हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा औंर मांडू विधायक जेपी पटेल मुलाकात हुई। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा तथा मांडू विधायक जेपी पटेल ज्ञांपन सौंपा गया। मांडू विधायक जेपी पटेल के आवास तथा हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा के कार्यालय पहुंचे। इसके बाद उक्त पत्र संबंधित जनहित कार्य के लिए जानकारी दी गई। इसके बाद ज्ञांपन सौंपा गया। उक्त लिखित ज्ञांपन मुख्यमंत्री के नाम से दिया गया। उक्त पत्र की प्रतिलिपि के रूप में महाप्रबंधक पुर्व मध्य रेलवे ज़ोन हाजीपुर, रेलवे डिवीजन मैनेजर धनबाद, उपायुक्त पदाधिकारी रामगढ़ दिया गया। उक्त पत्र में लिखित के अनुसार ग्राम सेवटा थाना नम्बर-147 प्रखंड मांडू जिला रामगढ़ का आवेदन मूल रूप में सलंगन कर कहना हैं कि बरकाकाना जंक्शन से गोमो जंक्शन रूट में गेट नम्बर-32/B1/T के समीप ओवरब्रिज निर्माण अतिशीघ्र अतिआवश्यक हैं। रांची रोड रेलवे स्टेशन से सटे ग्राम सेवटा के साथ-साथ अन्य 20 से 25 ग्रामों के नागरिकों के आवागमन के लिए एकमात्र रास्ता हैं। रेलवे फाटक बंद होने से कृषि कार्य करने वाले किसानों आने जाने वाले मजदूरों एवं शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को काफी असुविधा होती हैं। जनहित को देखते हुए गेट नंबर 32/B1/T के समीप ओवरब्रिज का निर्माण कार्य किया जाए। उक्त मौके पर मांडू विधायक प्रतिनिधि संजय शाह, परमेश्वर साहू, नरेश साहू, राजेश प्रसाद, संदीप साहू, सुनील साहू, सुबोध साहू, रंजीत साहू, लखन साहू इत्यादि सैकड़ों समाजसेवियों लोग उपस्थित थे।

