Advertisements
Spread the love

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर पीटीपीएस में निकला विजय जुलूस, फोड़े पटाखे, मिठाई खिलाकर एक दूसरे को दी जीत की बधाई…

जनता ही जीत की असली हकदार विधायक अंबा प्रसाद…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने पर पतरातू प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में विजय जुलूस निकाला गया, कांग्रेसियों ने कहा कि जनता इतने सालों से बीजेपी के कार्यशैली को देखते हुए इसे नकारा और फिर कर्नाटक की जनता ने धर्म जाति से ऊपर उठकर कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखते हुए प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का काम रही है, पीटीपीएस हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर विजय जुलूस की शुरुआत की गई, और ढोल नगाड़ों के साथ झूमते हुए पटाखों के गर्गाराहट के साथ मिठाई बांटते हुए कटिया चौक तक विजय जुलूस निकाला गया।

मौके पर मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने कर्नाटक के जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी ही जीत के असली हकदार हैं। कांग्रेस पार्टी ही सही मायने में देश का विकास कर सकती है। जनता ने भाजपा को करारा जवाब दिया है। पतरातू प्रखंड अध्यक्ष सुजीत पटेल विधायक प्रतिनिधि कृष्णा सिंह, अमित साहू ,अमर यादव, राजू पाण्डेय, योगेंद्र सिंह खरवार, एआईएसएफ के छात्र नेता लोकेश आनंद, संजय सिंह, बलदेव राम, नईम अंसारी, रब्बानी अंसारी, अजय पासवान, संजय यादव, शुभम सिंह, निर्मला देवी, कमलेश राम,राम कुमार महतो, विक्कू रजक, अनिल सिंह, संजीव सिंह, छोटू उरांव, लखन मुंडा, मो आबिद, नरेन्द्र खरवार, शकूर अंसारी, असरफ अंसारी, मोहम्मद खलील, उपेंद्र प्रसाद यादव, गोवर्धन प्रसाद एवं दर्जनों लोग उपस्थित थे।