Spread the love

चांडिल के दलमा में चल रहा था अवैध विदेशी शराब का

फैक्ट्री,अबकारी का छापा लाखों का अवैध शराब बरामद…

 

चांडिल (कल्याण पात्रा ) :-सरायकेला खरसावां जिला के उत्पाद विभाग ने चांडिल थाना क्षेत्र के टुयलुंग गांव में एक अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री पर छापा मारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब एवं शराब बनाने वाले सामान को जप्त किया। अवैध शराब बनाने वाले पर मामला दर्ज किया।

Advertisements
Advertisements

https://youtu.be/_MxGC05RMrI

 

सहायक आयुक्त उत्पाद पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावां के नेतृत्व में निरीक्षक उत्पाद, सदर क्षेत्र पूर्वी सिंहभूम एवं निरीक्षक उत्पाद, घाटशिला क्षेत्र पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से सरायकेला-खरसावां एवं पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त छापामारी अभियान में
सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल थाना अंतर्गत टुयलुंग गांव में 01 अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उदभेदन किया गया।

घटनास्थल से सप्लाई हेतु तैयार अवैध विदेशी शराब सहित अवैध शराब विनिर्माण में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न सामग्री यथा- स्पिरिट, कॉर्क ढक्कन, लेबल स्टीकर, केरामेल एवं खाली बोतल आदि बरामद कर जब्त किया गया। अवैध शराब निर्माण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया।

You missed