Advertisements
Spread the love

14 अक्टूबर सुर्य ग्रहण भारत रहेगा अदृश्य…

रामगढ़:इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

14 अक्टूबर 2023 शनिवार को इस वर्ष का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा हैं। सुर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को रात्रि कालीन 08 बजकर 34 मिनट से प्रारम्भ होगा। रात्रिकालीन 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। यह सुर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा यानि कि भारत में अदृश्य रहेगा। इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल नहीं माना जाएगा।

यह ग्रहण कन्या राशि औंर चित्रा नक्षत्र में होगा। सूर्य ग्रहण पुरे भारत देशभर में नहीं दिखेगा। वर्ष का दूसरा सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका के क्षेत्रों को छोड़कर उत्तरी अमेरिका, कनाडा, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, क्यूबा, बारबाडोस, पेरु, उरुग्वे, एंटीगुआ, वेनेजुएला, जमैका, हैती, पराग्वे, ब्राजील, डोमिनिका, देगा।

सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा या नहीं। सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता हैं। सूतक काल में पूजा-पाठ की मनाही होती हैं। इसी अवधि में भगवान की मूर्तियों का स्पर्श नहीं करना चाहिए।लेकिन सूतक काल केवल तभी मान्य होता हैं। जब सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान हो सके। इस 2023 वर्ष का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। भारत में सूतक काल नहीं लगेगा।