Spread the love

11 अप्रैल को प्रदुषण के खिलाफ आन्दोलन और धरना प्रर्दशन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञांपन सौंपा…

 

रामगढ़  बुढाखपा के स्थानीय निवासियों ने ज्ञांपन सौंपने के बाद लिखित प्रतिलिपि के रूप में रामगढ जिले उपायुक्त पदाधिकारी एवं आरक्षी पुलिस पदाधिकारी सहित राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली, महिला आयोग रांची, झारखंड राज्य प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड सेंट्रल प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड नई दिल्ली एवं थाना प्रभारी रामगढ़ दी गई। रामगढ़ जिले के बुढाखाप के स्थानीय निवासियों के चेहरे पर काफी रौष देखा गया। बुढाखाफ के स्थानीय निवासियों ने रामगढ़ अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में ज्ञांपन सौंपा गया। उक्त ज्ञांपन अनुमंडल पदाधिकारी तथा कुजू पुलिस के नाम से सौंपा गया। धरना प्रदर्शन की अनुमति अनुरोध किया गया। उक्त लिखित आवेदन के अनुसार अलोक स्पंज आयरन फैक्ट्री स्पंज उत्पादन होता हैं। इसके पुर्व फैक्ट्री बुढाखाप करमा लकड़ी व्यवसाय एवं सूता फैक्ट्री के नाम पर जमीन खरीदी ली गई। वह कार्य नहीं किया गया। स्पंज आयरन फैक्ट्री लगा दिया गया। जिससे अनेकों तरह की जहरीले गैस प्रदूषण लगातार फैलने लगे हैं। प्रदूषण रोग के लिए हम सभी स्थानीय निवासियों ने सन 2007 में पत्राचार किया गया।

बूढ़ाखाप स्थाई निवासी इंदरनाथ महतो एवं दिलीप महतो वैगरह ₹50000 की रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर विगत 24 तीन 2007 को कुजू ओपी थाना (मांडू थाना ) में केस दर्ज किया गया। इसी केस के डर से हम सभी स्थानीय निवासी डर औंर काफी सहमे रहे। प्रदूषण से परेशान रहने के कारण फैक्ट्री प्रबंधक को कुछ नहीं बोल पाए। रंगदारी मांगने का झूठा केस से जिले के माननीय न्यायालय में बाइज्जत बरी सन 2017 में हुए। इसी बीच अनेकों जानवरों, पक्षियों, फसलों औंर छोटे बच्चों का प्रदूषण से जान माल की चला ( मृत्यु ) गया। सन 2018 से हम लोग प्रदूषण से रोक लगाने के लिय। सभी जगहों पत्राचार करने लगे। परंतु फैक्ट्री प्रबंधकों कुजू पुलिस द्वारा किसी तरह का कोई ध्यान नहीं दिया गया। प्रदूषण के कारण नीरज कुमार उम्र 7 वर्ष 3 महीने पिता लालधारी महतो रामगढ़ जिला से लेकर नई दिल्ली तक इलाज कराए गए। फिर भी प्रदूषण के कारण जान नहीं बचा सके।

विगत दिनांक 9 मार्च 2023 को देहांत हो गया। उक्त मौके पर सुरेन्द्र कुमार, किरण देवी,सोमरी देवी लीलावती देवी,सुलेखा देवी,विनीता देवी, सुजन्ती देवी,बचनी देवी, हेमंती देवी,झुनकी देवी एवं राबिता देवी इत्यादि सैकड़ों लोग ज्ञांपन सौंपा के क्रम में शामिल हुए। उक्त लिखित आवेदन के अनुसार पत्रकारों के माध्यम से अखबारों में मामला प्रकाशित हो चुकी हैं। प्रदूषण के कारण प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए पैसे की फसलों क्षति औंर डीप बोरिंग के कारण पानी की परेशानी सामना करना पड़ रहा हैं। रामगढ़ पुलिस प्रशासन औंर फैक्ट्री प्रबंधक की मिलीभगत से नियम विरुद्ध कार्य कर रहे हैं।

इन सभी बातों को लेकर उपायुक्त पदाधिकारी महोदय/ महोदया,रामगढ़ जिले के किसी मान्यता प्राप्त एजेंसी से जांच करवाने के लिए धरना प्रदर्शन करने की अनुमति दी जाए। इसके साथ ही आगमी तिथि 11 अप्रैल 2023 को अनुमति दी जाए। यहीं हमलोग आशा करते हैं।

Advertisements

You missed