Spread the love

पतरातू भाजयुमो मनाई गई 123वां पुण्यतिथि  . . .

रामगढ़ : इन्द्रजीत 

Ramgarh: Indrajit

जिले के पतरातू प्रखंड क्षेत्र में स्थित पीटीपीएस में भारतीय जनता युवा मोर्चा पतरातू मंडल के तत्वधान में भगवान बिरसा मुंडा के 123 वां पुण्यतिथि मनाई गई। जिसका अध्यक्षता भाजयुमो के अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर एवं संचालन राजीव कुमार के द्वारा किया गया। मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा बिरसा मुण्डा ने विदेशीयों हुकूमत के खिलाफ स्वतंत्रता का बिगुल फूंकने वाले धरती आबा बिरसा मुंडा ने जनजातीय अस्मिता व संस्कृति की रक्षा के लिए एक मजबूत आंदोलन की नींव रखी।

जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए अद्वितीय संघर्ष करने वाले ऐसे वीर को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। बिरसा मुण्डा एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोक नायक थे। उन्होंने ब्रिटिश राज के दौरान 19वीं शताब्दी के अंत में बंगाल प्रेसीडेंसी में हुए एक आदिवासी धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया, जिससे वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गए।

इनका जन्म की तारीख और समय 15 नवंबर 1875, उलीहातू
मृत्यु की जगह और तारीख: 9 जून 1900, रांची सेंट्रल जेल, राँची में हुवा था। उक्त मौके पर राजीव महतो रणधीर कपूर, रंजन कुमार, अशोक कुमार, विनोद कुमार, रामलाल महतो, संतोष राम, त्रिभुवन महतो, रोहित कुमार, कनिष्क कुमार, प्रीतम कुमार, सूरज कुमार, शुभम कुमार, इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Advertisements

You missed