
कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लिया गया संकल्प . . .
रामगढ़ (इन्द्रजीत)

झामुमो पतरातू प्रखंड कमेटी की बैठक भुरकुंडा कार्यालय में हुई। बैठक में संगठन को मजबुत बनाने पर चर्चा करते हुए छुटे हुए पंचायत समितियों का गठन 30 जून व सभी बूथों का कमेटी गठन 31 जून तक करने की बात कही गई। सदस्यता अभियान चलाने पर भी बल दिया गया। निर्णय हुआ कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे। जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने व उसे धरातल पर उतारने की दिशा में कार्य किया जायेगा। रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड में विस्थापितों के अधिकारों की भी लड़ाई लड़ी जायेगी। बैठक की अध्यता प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र बेदिया एवं संचालन प्रखंड सचिव उदय अग्रवाल ने किया गया। उक्त मौके पर संजय वर्मा, मुकेश राउत, उदय मालाकार, मुमताज अंसारी, गणेश बेदिया, जयलाल सिंह, जयप्रकाश बेदिया, इस्लाम अंसारी, आजाद अंसारी, राजन करमाली, किशोर प्रजापति, पच्चू हेम्ब्रम, सहदेव महतो, राजेश बेदिया, लक्ष्मी राम, अशोक रजक इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Related posts:

