Advertisements
Spread the love

स्व जगरनाथ का निधन राज्य के लिए अपूर्णीय क्षति रौशन लाल चौधरी,  आजसू पार्टी नेता औंर कार्यकर्ता दिया भावभीनी श्रद्धांजलि…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

आजसू पार्टी रामगढ़ जिला प्रधान कार्यालय में प्रदेश के शिक्षा मंत्री स्व जगरनाथ महतो को पूरे आजसू पार्टी की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन धारण किया गया। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रौशनलाल चौधरी ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी जगरनाथ महतो का निधन पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति हैं।

स्व जगरनाथ महतो एक महान आंदोलनकारी जुझारू कर्मठ नेता थे। डुमरी विधानसभा क्षेत्र से लगातार 4 बार विधायक बनकर विधानसभा में अपना कार्यकाल पूरा किया। चेन्नई शहर स्थित में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। जिसे पूरी झारखंड राज्य भुला नहीं पाएगा। इस दुख की घड़ी में पूरा आजसू पार्टी परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा हैं।

उक्त मौके आजसू पार्टी केंद्रीय सदस्य लाल बिहारी महतो जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी अनुज तिवारी रीना शाह गायत्री देवी कुलदीप वर्मा पंकज वर्णवाल राजेश महतो नीतीश निराला रोहित सोनी अमरदीप राम इंदरजीत राम जैकी राम संजय महतो पवन करमाली रिंकू करमाली अंकित अग्रवाल पंकज दांगी विक्कू यादव लालू शर्मा प्रभात अग्रवाल एवं नीतीश दांगी इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित