Advertisements
Spread the love

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन…

रामगढ़:इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मंगलवार को रामगढ़ जिले में जिला स्तरीय (बालक/बालिका) खेल प्रतिस्पर्धा (यथा- एथलेटिक फुटबॉल,कबड्डी, हॉकी एवं मटका फोड़) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी दौरान जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेमरोम एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक, गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान बालक फुटबॉल डे बोर्डिंग सेंटर रामगढ़ बनाम गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय, रामगढ़ के बीच खेला गया जिसमे रामगढ़ डे बोर्डिंग सेंटर 1-0 से विजयी रहा एवं बालिका हॉकी में पवन क्रूस उच्च विद्यालय, भुरकुंडा सीनियर टीम 2-0 से विजयी रही। कबड्डी प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में के.बी.+2 उच्च विद्यालय विजयी रही।

एथलेटिक्स में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें बालक वर्ग 6 किलोमीटर दौड़ में प्रथम सनराज कुमार, द्वितीय पवन कुमार, तृतीय भरत भूषण और बालिका वर्ग 4 किलोमीटर दौड़ में प्रथम निशा कुमारी, द्वितीय शिवानी कुमारी, तृतीय भारती कुमारी को ट्रॉफी एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया।

डे बोर्डिंग फुटबॉल क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र रामगढ़ के प्रशिक्षु मो0 आतिफ एवं प्रेम कुमार जो राष्ट्रीय स्तर पर सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता- 2023 में उपविजेता टीम खिलाड़ी थे। उन्हें भी कार्यक्रम के दौरान प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कमरुद्दीन, डे बोर्डिंग फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र रामगढ़, भोला नाथ महली, सोनू करमाली, प्रकाश महतो, सूरज मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।