Spread the love

श्रीश्री 1008 तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा सह मां भगवती काली मंडल जिर्णोद्धार महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ,भक्ति जयकारों से गूंजा क्षेत्र, भक्ति के सागर में डूबे श्रद्धालु…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

नीचे धौड़ा में श्रीश्री 1008 तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा सह मां भगवती काली मंडल जिर्णोद्धार महायज्ञ का शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। 501 कलशों से सजी यह यात्रा भुरकुंडा के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए छठ मंदिर स्थित नलकारी नदी पहुंची। यहां पुरोहित आचार्य कृष्णा मिश्रा, विनय मिश्रा, अविनाश उपाध्याय, मुरारी पांडेय, कुल्लू मिश्रा, गिरजानंद पांडेय द्वारा पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरवाया गया। इसके बाद कलश यात्रा पुनः यज्ञ मंडप परिसर पहुंचा। जहां कलशों की स्थापना की गई। इसके बाद मंडप प्रवेश कराया गया। कलश यात्रा के दौरान भक्ति जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। वहीं महायज्ञ को ले भुरकुंडा कोयलांचल भक्तिमय हो गया है।

पूजा में बतौर यजमान बीके करमाली-काजू देवी, बागेश्वर करमाली-ममता देवी, टिंकू करमाली-अंजू देवी, राजेश करमाली -सुनीता देवी, सूरज करमाली-संगीता देवी सपत्नी शामिल हुए। कलश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि बडकागांव विधायक अंबा प्रसाद, झामुमो के केंदीय सचिव संजीव बेदिया, आजजू के केंद्रीय महाससचिव रोशन लाल चैधरी, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, प्रमुख प्रतिनिधि सीताराम मुंडा, पूर्व मुखिया लव कुमार महतो, पूर्व मुखिया सत्येंद्र यादव, संजय मिश्रा, शंभू दुबे, संजय वर्मा, विजय कुमार, सुधीर दुबे, योगेश दांगी, बिश्वरंजन सिन्हा, पंकज कुमार, अमृत सागर, किशोरी पासवान सहित दर्जनों श्रद्धालु शामिल हुए।

महायज्ञ के दूसरे दिन रविवार को 33 कोटी देवताओं का आहवान, स्थान पूजन एवं अधिवास, नगर भ्रमण, सय्याधिवास, तीसरे दिन सोमवार को प्रतिष्ठा आवाहित, देवी-देवताओं का पूजन-हवन एवं पुर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन होगा। वहीं मंगलवार को भव्य भंडारा का आयोजन होगा। जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

महायज्ञ को संपन्न कराने में कमेटी के अध्यक्ष सह मुखिया अजय पासवान, सचिव आजाद भुइयां, कोषाध्यक्ष संजीत राम, सदस्य राजेंद्र करमाली, दीपक भुइयां, विनय कुमार, राहुल पासवान, बसंत करमाली, राममूर्ति नायक, सूरज कुमार, रामकुमार, शंकर करमाली, सनी करमाली, रोशन पासवान, गोलू कुमार, करमाली, राज करमाली, जीतू भुईयां, लाली करमाली, सूरज चैधरी, मोहन भुइयां, छोटू भुइयां, संतोष कुमार, अनीश कुमार, अशोक राम, मनीष कुमार, निहाल कुमार, विवेक कुमार जुटे हैं।

Advertisements

You missed