Spread the love

संयुक्त रुप से थाना प्रभारी और बीडीओ स्वागत…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत महतो)

रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड में नवनियुक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा पतरातू थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी दोनों पदाधिकारियों का अपना कार्यभार लेने पर उनका आज स्वागत किया गया। पतरातू प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिनाथ महतो तथा थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह का कटिया मुखिया सह भाजपा युवा नेता किशोर कुमार के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

यह विश्वास दिलाया गया कि पतरातू की जनता से जितना भी सहयोग होगा पतरातू की जनता आपको सहयोग करेगी। आप दोनों से पतरातू की जनता यह उम्मीद रखती हैं कि पतरातू क्षेत्र में शांति व्यवस्था निरंतर बनाए रखेंगे। क्षेत्र का विकास में आप दोनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

पूर्व थाना प्रभारी गौतम कुमार को भी विदाई दी गई। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। स्वागत सह विदाई कार्यक्रम में नंद किशोर महतो उप मुखिया कटिया, पंचायत सेवक महेश्वर वेदिया स्वयंसेवी संस्था सानिध्य के सचिव अमित कुमार अमित कुमार सिंह वीरेंद्र यादव रंजन कुमार अशोक कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…