Spread the love

देह शिवा वर मोहे है शुभ कर्मन ते कबहु न डरो.

धूमधाम से मनाया गया गुरुद्वारा साहिब में बैसाखी का पर्व, सजाया गया विशेष दीवान

रामगढ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements
Advertisements

श्री गुरुद्वारा साहिब में साध संगत ने खालसा का सृजना दिवस बड़े ही श्रद्धा भक्ति एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया। आज रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में सर्वप्रथम सुबह 7:00 बजे निशान साहब की सेवा की गई। गुरुद्वारा साहिब में 11:00 बजे से विशेष दीवान सजाया गया, गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथि बाबा गुरजीत सिंह ने अरदास की, जहां रांची से आए हजूरी रागी भाई महिपाल सिंह भाई सरबजीत सिंह ने बड़े ही मनमोहक ढंग से सबद गायन किया। इन्ही की किरपा से सजे हम हैं नहीं मोह से गरीब करोर परे, अमृत पियो सदा चीर जीवो, नासूरो मंसूर गुरु गोविंद सिंह गोविंद सिंह देह शिवा बर मोहे है शुभ कर्मन ते कबहू न डरो…. आदि सबदो से संगत को निहाल किया। रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा ने सभी साध संगत को बैसाखी की बधाई दी।

शामिल हुई रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी :

रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी शामिल हुए। गुरुद्वारा साहिब की ओर से कमलजीत संघोत्रा ने विधायक सुनीता चौधरी को शाल देकर सम्मानित किया। गुरुद्वारा साहिब में बैसाखी पर्व को लेकर पूर्व महासचिव सरदार जगजीत सिंह सोनी ने बैसाखी पर्व के इतिहास के बारे में प्रकाश डाला। जिसके बाद गुरुद्वारा साहिब में अटूट लंगर बांटा गया। उक्त मौके पर रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी हरदीप सिंह होरा मीडिया इंचार्ज कर्मजीत सिंह जग्गी गुरु नानक स्कूल के डिप्टी चेयरमैन मनमोहन सिंह लांबा, पप्पू जस्सल रविंद्र सिंह छाबड़ा, जगजीत सिंह सोनी जोगिंदर सिंह जग्गी बलजीत सिंह बेदी इत्यादि सैकड़ों भक्तगण मौजूद थे।

You missed