Spread the love

सांसद जयंत की पहल पर बीआरएल प्लांट ने वापस लिया श्रमिकों के निलंबन का आदेश…

मोदी सरकार श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं सांसद जयंत सिन्हा…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार )

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा 14 जून को हजारीबाग लोकसभा के दौरे पर थे। वे हजारीबाग तथा रामगढ़ में महा जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे। इसी दौरान उन्हें रामगढ़ के मरार स्थित बीआरएल प्लांट में श्रमिकों द्वारा उनके निलंबन को लेकर दिए जा रहे धरने के बारे में सूचना मिली।

उन्हें बताया गया कि यह श्रमिक लगभग 8 घंटों से प्लांट के गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने तत्काल इस मामले पर संज्ञान लिया गया। तुरंत बीआरएल प्लांट श्रमिकों के बीच पहुंचे। उन्होंने यहां प्लांट के महाप्रबंधक व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी ली गई। श्रमिकों से भी विस्तृत चर्चा की गई। श्रमिकों ने उन्हें बताया कि प्लांट प्रबंधन द्वारा गलत तरीका अपनाते हुए उनका निलंबन कर उन्हें कार्य पर जाने से रोका जा रहा हैं। जयंत सिन्हा ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए प्लांट प्रबंधन औंर श्रमिकों के बीच मध्यस्थता की गई।

उन्होंने महा प्रबंधक और अन्य अधिकारियों से श्रमिकों के हित में उचित निर्णय लेने और उन्हें तत्काल कार्य पर वापस जाने देने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिकों से कहा कि हम आपके अधिकारों की सुरक्षा के लिए सदैव साथ खड़े हैं। आपको बेहतर सुविधाएं मिलें इसके लिए कार्यरत हैं। सभी श्रमिक अपने सांसद की बात से सहमत हुए और उनका समर्थन किया गया। तत्पश्चात जयंत सिन्हा ने प्लांट का गेट खुलवाकर सभी श्रमिकों को कार्य पर वापस भिजवाया।

उन्होंने कहा कि मैं इस संबंध में अधिकारियों से पुनः चर्चा करूंगा ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके। हजारीबाग व रामगढ़ में श्रमिक भाई-बहनों को कोई समस्या न आए, इसके लिए मैं सदैव प्रयासरत रहता हूं। मोदी सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा व उन्हें उनके सभी अधिकार दिलवाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।

Advertisements

You missed