अजाप्टा ने शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर जिले में शिक्षकों को अपने स्तर से किचन सह स्टोर की मरम्मति कराए जाने के आदेश पर आपत्ति जताई . . .
- सरायकेला : SANJAY
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ झारखंड प्रदेश की प्रदेश कमेटी ने शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर सरायकेला-खरसावां जिले में शिक्षकों को अपने स्तर व्यक्तिगत राशि से किचन सह स्टोर की मरम्मति कराने संबंधी प्रतिकूल आदेश पर आपत्ति जताई है। संघ के प्रदेश महासचिव राममूर्ति ठाकुर द्वारा सौंपे गए पत्र के संबंध में जानकारी देते हुए संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक चंद्र दत्त ने कहा है कि संघ द्वारा इस संबंध में मांग की गई है कि शिक्षकों को अपने स्तर से असैनिक मरम्मति कार्य कराने के दिए गए जिला स्तरीय आदेश को संज्ञान में लेते हुए उस पर तत्काल प्रभाव से रोक अधिष्ठापित करते हुए यथोचित व्यवस्था प्रदान करने की कृपा की जाए।
Advertisements

Advertisements


