Spread the love

महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा ने आयोजित की व्यवसाई सम्मेलन,सांसद जयंत सिन्हा एवं महेश पोद्दार हुए…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार) 

भाजपा महाजनसंपर्क अभियान के तहत स्थित होटल शिवम इन के सभागार में भाजपा ने व्यवसाई सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद जयंत सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। विषय प्रवेश कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा रामगढ़ के जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने करवाया गया। कार्यक्रम के प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू रहे।

सर्वप्रथम मनचस्थ वरिष्ठ नेताओं ने महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने व्यवसाइयों का अंगवस्त्र एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के किए गए। कामों के बारे में विपक्षी भी चर्चा करने को मजबूर हैं।

खासकर के व्यापारी वर्ग के लिए केंद्र सरकार क्या योजना चला रही हैं ? कैसे मदद पहुंचाया गया ? इसी विषय पर प्रकाश डालते हुए। उन्होंने कहा कि व्यापार में भारत पूरे विश्व भर में अपनी पहचान बनाई गई। एक्सपोर्ट इंपोर्ट बढ़ा हैं।व्यापारियों को केंद्र सरकार ने काफी सुविधाऐं भी दी गई। भारत पूरे विश्व का सबसे बड़ा मार्केट बनकर उभर रहा हैं। मेक इन इंडिया के जरिए। पुरे भारत देश को मजबूती प्रदान की जा रही हैं। व्यापारी वर्ग के लोगों का भारत देश की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान हैं। इससे इंकार नहीं किया जा सकता। व्यापारी वर्ग की तरफ से जीएसटी पर पूछे गए। एक सवाल पर उन्होंने कहा की व्यापारियों के टैक्स से ही विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जाता हैं। किसानों की बेहतरी हेतु भी इसी रूपए पैसे का उपयोग होता हैं।

जिसके लिए देश के व्यापारियों का हम आभार प्रकट करते हैं। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने विस्तार पूर्वक जीएसटी, यूपीआई,स्वच्छ भारत अभियान,आयुष्मान भारत,गरीब कल्याण योजना इत्यादि कार्यों को भाजपा की सरकार ने धरातल पर सफलतापूर्वक उतारे जाने की चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि हमने देश को विकास की पथ पर अग्रसर किया गया। कांग्रेस पार्टी जेएमएम एवं आरजेडी जैसे राजनीतिक दल देश और राज्यों को लूटने के लिए गठबंधन कर रहे हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि के वरूप में उपस्थित राज्यसभा के पूर्व सांसद महेश पोद्दार ने कहा की देश की अर्थव्यवस्था को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच ट्रिलियन तक पहुंचाने का जो सपना देखा हैं। वो अब साकार होता नजर आता हैं।

उन्होंने कहा मोदी सरकार का कोई अपना व्यवसाय नहीं होता हैं। वो सिर्फ स्थिति को नियंत्रण में रखने और व्यवसाई,किसान,उधमियों हेतु एक सुरक्षित औंर सरल कानून बनाकर उसको मदद पहुंचाने की भूमिका निभाता हैं। जिससे की देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो औंर देश विकास की पथ पर आगे बढ़े। उन्होंने एयर इंडिया का निजीकरण का उदाहरण देते हुए बताया की आठ हजार करोड़ के घाटे में चल रही एयर इंडिया को टाटा ग्रुप के हाथों सुरक्षित सौंपने का फायदा ये हुआ की जो कंपनी हजारों करोड़ के घाटे में चल रही थी। उसका निजीकरण होते ही सरकार पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ तो कम हुए। इसके साथ ही एयर इंडिया के द्वारा 470 नए हवाई जहाज का ऑर्डर देकर विमानन क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत हुई हैं।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विशेष रूप से व्यापार दो बातों पर निर्भर करता हैं। कानून व्यवस्था औंर बिजली यह दोनों की स्थिति राज्य में बेहद खराब है। जेपी पटेल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था व्यापारियों पर निर्भर करता हैं। नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हर क्षेत्र में विकास हुआ हैं। जिसमें टैक्स समेत कई सुविधा दिए गए हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा की आज ये कोई नही कह सकता की भाजपा के हजारीबाग सांसद या मांडू के विधायक ने किसी से कोई रंगदारी या जबरन चंदा मांगा हो,पर आज राज्य में कानून व्यवस्था इतनी बिगड़ चुकी हैं।

खुद मुख्यमंत्री के पीए औंर मुख्य सचिव भ्रष्टाचार और हेराफेरी के आरोप में जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना में अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ा लेकिन केंद्र सरकार के कारण ही व्यापार फिर से पटरी पर लौटी हैं। इसका परिणाम यह हैं कि व्यापारियों के घर पर सेल टैक्स के पदाधिकारी नहीं पहुंच रहे हैं। अधिकतर व्यापार ऑनलाइन हो रहा है,टेक्नोलॉजी का उपयोग व्यापार में हो रहा हैं। आज के समय में देश पूरे विश्व में सबसे अधिक ऑनलाइन व्यापार के लिए जाना जा रहा हैं।

उक्त मौके पर भाजपा कार्यसमिति सदस्यगण प्रकाश मिश्रा,विजय मेवाड़,राजीव रंजन,जिला मीडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी,प्रवीण सोनू,संतु भाई माणिक,अरविंद सिंह,ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक सोनकर उर्फ मुन्ना खटीक,कीर्ति गौरव,धीरज साहू,मणिशंकर ठाकुर,छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अनमोल सिंह,ऋषिकेश सिंह,अरविंद सिंह,सुरजीत सिंह छाबड़ा इत्यादि दर्जनों व्यवसाई कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।

Advertisements

You missed