
नवपत्रिका प्रवेश के साथ मां दुर्गा की आराधना शुरू, छोटकीपोना में निकाली गई कलश यात्रा…
रामगढ (इन्द्रजीत कुमार)

धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो प्राणियों में सद्भावना हो विश्व का कल्याण हो..., जय श्रीराम, जय श्री हनुमान…, हर-हर महादेव आदि जयघोष से धर्म की गंगा में भक्त डुबकी लगाते रहे। मौका था छोटकीपोना में नवपत्रिका प्रवेश को लेकर कलश यात्रा का आयोजन. लगभग 150 महिलाओं ने कलश यात्रा में शामिल हुए. मुरुबन्दा के गोसाईं बांध से जल उठाया गया. 150 कन्याएं व महिलाओं ने माथे पर कलश लिए जय श्री राम, जय श्री हनुमान, हर-हर महादेव आदि जयघोष के साथ चल रही थी। हाथ में केसरिया झंडा व माथे पर श्रीराम नाम की पट्टी बांधे कन्याएं व महिलाएं कतारबद्ध चल रही थी।
आचार्य एवं पंडित ने पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्राेच्चारण के साथ जलभरणी की रस्म निभाई। बताते चले कि वासंतिक नवरात्र के सातवें दिन मंगलवार को नवपत्रिका प्रवेश के साथ मां दुर्गा की विधिवत आराधना शुरू हो गई। सुबह गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु नदी व तालाबों में कलश लेकर गए, जहां पर माता स्वरूप केले के पौधे का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद सभी लोगों ने जल तथा केले के पौधे को लेकर पूजा मंडप में प्रवेश किया। मंदिर और पूजा पंडाल पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने शंख बजाकर और ढाक व घंटे की मंगलध्वनि के साथ मां का स्वागत किया। यहां माता की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा और आराधना की गई।
मौके पर समिति के अध्यक्ष अशोक राम बेदिया, युगेश महतो, चित्रगुप्त महतो, पारस महतो, बढ़न राम दांगी, मोतीलाल राम, बासुदेव महतो, महेश कुमार, महानंद महतो, संजय नायक, सतीश कुमार, अशोक कुमार महतो, मनोहर दांगी, प्रेम महतो, वरुण महतो, सुरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश कुमार, पंछित ओहदार, प्रीतम महतो, सुरजनाथ महतो, सेवालाल महतो, पप्पू कुमार, देवन ठाकुर, इलाचो देवी, अम्बिका देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Related posts:

